फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diamond League: लुसाने डायमंड लीग में चमक बिखेरने को तैयार नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम नहीं लेंगे हिस्सा

Wed, 21 Aug 2024 07:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 21 Aug 2024 07:35 PM IST
सार

नीरज की कोशिश लुसाने चरण में प्रभाव छोड़ने के साथ ही अगले महीने डायमंड लीग की ट्रॉफी दोबारा हासिल करने की होगी। नीरज आठ अगस्त को पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन
javelin thrower Neeraj Chopra will resume action at the Lausanne Diamond League meeting Preview in hindi
नीरज चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद अब डायमंड लीग में चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। लंबे समय से ग्रोइन की चोट से जूझ रहे नीरज गुरुवार को लुसाने डायमंड लीग में उतरेंगे। नीरज की कोशिश लुसाने चरण में प्रभाव छोड़ने के साथ ही अगले महीने डायमंड लीग की ट्रॉफी दोबारा हासिल करने की होगी। नीरज आठ अगस्त को पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
javelin thrower Neeraj Chopra will resume action at the Lausanne Diamond League meeting Preview in hindi
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
चौथे स्थान पर चल रहे हैं नीरज 
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 26 साल के नीरज ने हाल ही में लुसाने में डायमंड लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की पुष्टि की थी जिसके कारण अब उनकी सर्जरी पर फैसला सत्र की समाप्ति के बाद होगा। नीरज 2022 में डायमंड लीग चैंपियन थे और पिछले साल अमेरिका के यूजीन में विनर-टेक-ऑल डायमंड लीग फाइनल में चेक गणराज्य के याकूब वाडलेच के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। मौजूदा सत्र का डायमंड लीग फाइनल 14 सितंबर को ब्रुसेल्स में होगा। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए उन्हें डायमंड लीग मीटिंग सीरीज तालिका में शीर्ष छह में रहना होगा। पांच सितंबर को ज्यूरिख में एक और डायमंड लीग प्रतियोगिता होनी है जिसमें पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा भी शामिल है। 10 मई को दोहा डायमंड लीग में वाडलेच के बाद दूसरे स्थान पर रहने से वह सात अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

javelin thrower Neeraj Chopra will resume action at the Lausanne Diamond League meeting Preview in hindi
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज को शीर्ष खिलाड़ियों से मिलेगी चुनौती  
आठ अगस्त को ओलंपिक फाइनल के बाद नीरज ने स्विट्जरलैंड में प्रशिक्षण शुरू कर दिया और चोट की समस्या के बावजूद इस सत्र को शानदार तरीके से समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। नीरज का मुकाबला लुसाने में शीर्ष खिलाड़ियों से होगा जिसमें पेरिस ओलंपिक फाइनल में शीर्ष छह में जगह बनाने वाले पांच खिलाड़ी भी शामिल हैं। केवल पाकिस्तान के अरशद नदीम ही इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे जिन्होंने 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स जगत को चौंका दिया था। नदीम सात जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में 84.21 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। यह एकमात्र डायमंड लीग प्रतियोगिता और साथ ही ओलंपिक के अलावा एकमात्र टूर्नामेंट था जिसमें नदीम ने इस सत्र में हिस्सा लिया था। वह तालिका में पांच अंक के साथ छठे स्थान पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed