फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: फिर हॉकी टीम के दीवार साबित हुए श्रीजेश, 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने बावजूद भारत ने दिखाया दम

Sun, 04 Aug 2024 05:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Aug 2024 05:41 PM IST
सार

भारतीय टीम ने अमित रोहिदास को दूसरे क्वार्टर में रेड कार्ड दिखाए जाने के बाद करीब 42 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेला। इसके बावजूद टीम ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही।

विज्ञापन
Olympics 2024 Sreejesh Stood Tall as India Beat Great Britain in Shootout and Enters Men’s Hockey Semifinals
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के खिलाफ शानदार साहस और संयम का परिचय दिया। भारतीय टीम ने अमित रोहिदास को दूसरे क्वार्टर में रेड कार्ड दिखाए जाने के बाद करीब 42 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेला। इसके बावजूद टीम ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। वहीं, अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश एक बार फिर भारतीय हॉकी की दीवार साबित हुए। 
Olympics 2024 Sreejesh Stood Tall as India Beat Great Britain in Shootout and Enters Men’s Hockey Semifinals
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
श्रीजेश ने बिखेरी चमक
टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रिटेन को ही हराकर भारतीय टीम अंतिम चार में पहुंची थी। श्रीजेश टोक्यो में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी के खिलाफ भी भारत की दीवार साबित हुए थे और उन्होंने पेरिस ओलंपिक के अब तक के सबसे कठिन मुकाबले में भी अपेक्षाओं पर खरे उतरकर दिखाया। निर्धारित समय में भारत के लिए हरमनप्रीत ने 22वें और ली मोर्टन ने 27वें मिनट में गोल दागा था जिसके बाद मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट कर जरिये निकला। श्रीजेश की अगुआई में भारतीय डिफेंस ने ब्रिटेन के हर हमले का बचाव किया और उसे बढ़त बनाने नहीं दी। ब्रिटेन ने 28 बार भारतीय गोल पर हमला बोला और महज एक कामयाबी मिली। 
Olympics 2024 Sreejesh Stood Tall as India Beat Great Britain in Shootout and Enters Men’s Hockey Semifinals
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
शूटआउट में क्या हुआ?
शूटआउट में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने गोल दागे, जबकि इंग्लैंड के जेम्स अलबेरी और जाक वालांस ही गोल कर सके। कोनोर विलियमसन का निशाना चूका और फिलिप रोपर का शॉट श्रीजेश ने बचाया। इस तरह भारतीय टीम ने यह मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब अगर भारत छह अगस्त को होने वाला सेमीफाइनल मैच जीतने में सफल रहा तो देश के पदक पक्का हो जाएगा। इतना ही नहीं भारतीय टीम के पास 1980 मॉस्को ओलंपिक के बाद हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने का अवसर भी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Olympics 2024 Sreejesh Stood Tall as India Beat Great Britain in Shootout and Enters Men’s Hockey Semifinals
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
रोहिदास के बाहर होने से ब्रिटेन को हुआ फायदा 
रोहिदास को दूसरे क्वार्टर में रेड कार्ड मिला। दरअसर, रोहिहास की हॉकी स्टिक ब्रिटेन के एक खिलाड़ी के सिर पर लगी, लेकिन रेफरी ने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य माना और उन्हें पूरे मैच से बाहर कर दिया। रोहिदास को रेड कार्ड मिलने का ब्रिटेन ने फायदा उठाते हुए 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन गोल नहीं कर सके। भारत को जवाबी हमले में 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला। यह पेरिस ओलंपिक में उनका सातवां गोल था। ब्रिटेन टीम गेंद पर नियंत्रण में भारत पर लगातार भारी रही और 25वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर उसे वैरिएशन आजमाया लेकिन खाता नहीं खुल सका। अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय डिफेंस में पहली बार चूक देखी गई और 27वें मिनट में सर्कल पर से गोल के सामने मिली गेंद को मोर्टन ने गोल के भीतर डाला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed