फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atheletics: दोहा डायमंड लीग में शीर्ष से चूकने वाले नीरज अगली प्रतियोगिता जीतने के लिए प्रतिबद्ध, दिया ये बयान

Sat, 11 May 2024 04:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 May 2024 04:58 PM IST
सार

नीरज ने दोहा डायमंड लीग में अपने अंतिम प्रयास में 88.36 मीटर भाला फेंक कर दूसरा स्थान हासिल किया था। वह इस चरण में स्वर्ण पदक जीतने वाले जैकब वाडलेज्च से केवल 2 सेंटीमीटर पीछे रह गए थे।

विज्ञापन
Indian Javeline Thrower Neeraj Chopra vows to win next diamond league meeting after finishing second in Doha
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में उतरे। उम्मीद थी कि नीरज यहां शीर्ष पर रहेंगे, लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले और विश्व चैंपियन नीरज ने उम्मीद नहीं छोड़ी है और उन्होंने कहा है कि वह डायमंड लीग की अगली प्रतियोगिता जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डायमंड लीग का अगला चरण, जिसमें भाला फेंक स्पर्धा शामिल है, सात जुलाई को पेरिस में होगा।
Indian Javeline Thrower Neeraj Chopra vows to win next diamond league meeting after finishing second in Doha
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
जैकब से दो सेंटीमीटर पीछे रहे थे नीरज 
नीरज ने दोहा डायमंड लीग में अपने अंतिम प्रयास में 88.36 मीटर भाला फेंक कर दूसरा स्थान हासिल किया था। वह इस चरण में स्वर्ण पदक जीतने वाले जैकब वाडलेज्च से केवल 2 सेंटीमीटर पीछे रह गए थे। इस सीजन की अपनी पहली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नीरज ने अपने अंतिम प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाए। दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। मालूम हो कि नीरज इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने के सबसे बड़े दावेदार हैं। नीरज के सामने पेरिस में टोक्यो के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी। 
Indian Javeline Thrower Neeraj Chopra vows to win next diamond league meeting after finishing second in Doha
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
'डायमंड लीग काफी महत्वपूर्ण है'
नीरज ने कहा, 'मेरे लिए इस साल की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता पेरिस ओलंपिक है लेकिन डायमंड लीग भी काफी महत्वपूर्ण है। यह मेरी इस सत्र की पहली प्रतियोगिता है तथा मैं केवल दो सेंटीमीटर के अंतर के कारण दूसरे स्थान पर रहा लेकिन अगली बार में इससे बेहतर प्रदर्शन करके जीत दर्ज करने की कोशिश करूंगा।' नीरज ने कतर में भारतीय प्रशंसकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यहां कतर में भारतीय लोगों से समर्थन मिलना शानदार रहा। उनके इस समर्थन के लिए आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। हो सकता है कि भविष्य में भारतीय खिलाड़ी इससे भी आगे निकल जाएं। मुझे भारतीय होने पर वास्तव में गर्व है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed