फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियो ओलंपिक से नदारद रहेंगे ये बड़े भारतीय सितारे

Fri, 05 Aug 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
Indian Super Stars Missing Out From Rio Olympics
रियो ओलंपिक आज ही से शुरू हो जाएगा। इस बार भारत की ओर से 119 खिलाड़ियों का दल ओलंपिक में शिरकत करने जा रहा है। यह भारत की ओर से सबसे बड़ा दल है। मगर 2016 के रियो ओलंपिक में कई बड़े नाम नजर नहीं आएंगे, जो भारत के लिए पदक की बहुत बड़ी उम्मीद बन सकते थे:


 

रियो ओलंपिक से नदारद रहेंगे ये बड़े भारतीय सितारे

Indian Super Stars Missing Out From Rio Olympics
सुशील कुमार - फोटो : getty
सुशील कुमार (कुश्ती)
दो पार के ओलंपिक पदक विजेता, इस बार रियो ओलंपिक से गायब रहेंगे। बीजिंग में ब्रॉन्ज और लंदन में सिल्वर जीते वाले सुशील ने इस बार 74 किलोग्राम भार वर्ग के लिए दावा ठोका था। मगर लंबी लड़ाई के बाद नरसिंह के नाम पर ही मुहर लगी।

रियो ओलंपिक से नदारद रहेंगे ये बड़े भारतीय सितारे

Indian Super Stars Missing Out From Rio Olympics
मैरीकॉम - फोटो : getty
एमसी मैरीकॉम (महिला बॉक्सिंग)
भारत की तरफ से महिला बॉक्सिंग में पहला पदक जीतने वाली मैरीकॉम ने 2012 में लंदन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, मगर इस साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में वो दूसरे राउंड में ही बाहर हो गईं। पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन को वाइल्डकार्ड एंट्री भी नहीं मिली और उनका रियो का सपना टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियो ओलंपिक से नदारद रहेंगे ये बड़े भारतीय सितारे

Indian Super Stars Missing Out From Rio Olympics
विजय कुमार - फोटो : getty
विजय कुमार (शूटिंग)
सेना के बड़े शूटर्स में से एक विजय कुमार ने 2012 में सिल्वर मेडल जीता था। 30 साल के विजय इस साल ओलंपिक के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाए। इस साल विजय की दो बार सर्जरी भी हुई और उन्हें पूरी तरह रिकवर करने में काफी वक्त लग गया।

 
विज्ञापन

रियो ओलंपिक से नदारद रहेंगे ये बड़े भारतीय सितारे

Indian Super Stars Missing Out From Rio Olympics
रंजन सिंह सोढ़ी - फोटो : getty
रंजन सोढ़ी (शूटिंग)
पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पिछले ओलंपिक में भी भारत की बड़ी उम्मीद थे। मगर इस बार ये 36 वर्षीय डबल ट्रैप शूटर कुछ खास नहीं कर सका और ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed