{"_id":"6a8581e556303632670ca3cc","slug":"praggnanandhaa-defeats-vachier-lagrave-moves-into-joint-lead-at-the-sinquefield-cup-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sinquefield Cup Chess: सिंकफील्ड कप में प्रज्ञानंद ने वाचियर-लाग्रेव को हराया, संयुक्त बढ़त हासिल की","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Sinquefield Cup Chess: सिंकफील्ड कप में प्रज्ञानंद ने वाचियर-लाग्रेव को हराया, संयुक्त बढ़त हासिल की
Wed, 19 Aug 2026 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:44 PM IST
सार
इस जीत से प्रज्ञानंद ने संभावित आठ में से पांच अंक हासिल कर लिए हैं और भारतीय खिलाड़ी ने इस साल के अंत में होने वाले ग्रैंड फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
आर प्रज्ञानंद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर अमेरिका के वेस्ली सो के साथ संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है।
इस जीत से प्रज्ञानंद ने संभावित आठ में से पांच अंक हासिल कर लिए हैं और भारतीय खिलाड़ी ने इस साल के अंत में होने वाले ग्रैंड फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्रज्ञानंद ने केवल 28 चाल में जीत हासिल की।
जिस दिन वेस्ली ने अपने हमवतन सेवियन सैमुअल्स के साथ एक और ड्रॉ खेला, उसी दिन जावोखिर सिंदारोव ने नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट को हराया और लगातार तीसरा मैच जीतकर 4.5 अंकों के साथ शीर्ष खिलाड़ियों के करीब पहुंच गए।
विज्ञापन
दिन के एक अन्य महत्वपूर्ण मैच में जर्मनी के विन्सेंट कीमर ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को हराकर सिंदारोव के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई। दिन के एक अन्य रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड के अनीश गिरी ने अमेरिका के लेवोन अरोनियन के साथ ड्रॉ खेला।