सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

साइना नेहवाल ही नहीं, ये खिलाड़ी भी रहे रोमांस के उस्ताद, तस्वीरों में देखें जोड़ियां

स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal To Marry with badminton player Parupalli Kashyap this year

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जल्द ही अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद साइना और पी. कश्यप साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पारुपल्ली कश्यप की गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती है। उन्होंने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, उसके बाद ऑस्ट्रिया ओपन जैसे कई बड़े टूर्नामेंट वे अपने नाम कर चुके हैं।



28 वर्षीय ओलंपिक मेडलिस्ट साइना इस साल 16 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में हमेशा-हमेशा के लिए पी. कश्यप की हो जाएंगी। हालांकि, शादी के 5 दिन बाद 21 दिसंबर को भव्य समारोह में कई लोगों को आमंत्रित किए जाने की खबर है। यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं जब लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद किसी खिलाड़ी ने विवाह सूत्र में बंधने का फैसला किया हो, इससे पहले भी कई लोग ऐसा कर चुके हैं।
 

Trending Videos

सानिया मिर्जा

Saina Nehwal To Marry with badminton player Parupalli Kashyap this year
SANIA MIRZA

भारत की महिला टेनिस स्टार ने पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक के साथ शादी की है। दोनों की शादी को करीब 8 साल हो चुके हैं और शोएब अपनी पत्नी सानिया के बच्चे के पिता भी बनने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका पल्लीकल

Saina Nehwal To Marry with badminton player Parupalli Kashyap this year
dinesh karthik and deepika pallikal

देश की स्क्वाश प्लेयर दीपिका पल्लीकल ने भी भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से शादी की है। कार्तिक की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी पत्नी निकिता थी, जिन्होंने कार्तिक के दोस्त और उनके साथी खिलाड़ी मुरली विजय के साथ अफेयर के बाद शादी कर ली थी।

महेश भूपति

Saina Nehwal To Marry with badminton player Parupalli Kashyap this year
Lara Dutta

भारत के दिग्गज टेनिस प्लेयर महेश भूपति ने बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता के साथ शादी की है। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था।

विज्ञापन

ज्वाला गुट्टा

Saina Nehwal To Marry with badminton player Parupalli Kashyap this year
jwala gutta

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े पदक अपने नाम करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ अफेयर की खबरें भी काफी वायरल हुई थीं। हालांकि दोनों का रिश्ता शादी के बंधन में नहीं बंध सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed