सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   AFC Womens Asian Cup: Sweety Devi Panthoi Chanu suffer injuries hospitalised know

AFC Women Asian Cup: भारत का अभियान समाप्त, आखिरी ग्रुप मैच में स्वीटी और पंथोई चोटिल हुईं; अस्पताल में भर्ती

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 10 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी महिला एशियाई कप के आखिरी ग्रुप मैच में चीनी ताइपे से 1-3 से हार गई, जिससे टूर्नामेंट में उसका सफर समाप्त हो गया। मैच के दौरान कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चानू गंभीर रूप से चोटिल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

AFC Womens Asian Cup: Sweety Devi Panthoi Chanu suffer injuries hospitalised know
फुटबॉल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चानू मंगलवार को एएफसी महिला एशियाई कप के अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में चीनी ताइपे से 1-3 से हार के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस हार के साथ ही प्रतिष्ठित महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत का सफर समाप्त हो गया। टीम इससे पहले अपने पहले दो मैचों में वियतनाम और जापान से हार चुकी थी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक बयान में कहा, 'आज के मैच के दौरान चोट लगने के बाद एलांगबाम पंथोई चानू और स्वीटी देवी नगनबाम को अस्पताल ले जाया गया है। उनकी जांच के नतीजे का इंतजार है।'
Trending Videos


कैसे चोटिल हुईं?
दोनों भारतीय स्टार खिलाड़ी 83वें मिनट में घायल हो गईं, जब पंथोई चीनी ताइपे के हमले को रोकने के लिए आगे बढ़ीं और अपनी साथी खिलाड़ी स्वीटी देवी से टकरा गईं। दोनों खिलाड़ियों को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। स्वीटी के घुटने में चोट लगने के बाद पंथोई के चेहरे पर भारी सूजन आ गई, जबकि स्वीटी कुछ देर के लिए मैदान पर बेसुध पड़ी रहीं। चिकित्सा टीम ने मैदान पर उनकी जांच की और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती
घटना के तुरंत बाद दोनों खिलाड़ियों को आगे की जांच के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद चोटों की गंभीरता का पता चलेगा। इस मुकाबले के अधिकांश हिस्से में दबदबा बनाए रखने और कई मौके बनाने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी एक मौके को छोड़कर गोल करने में नाकाम रहे। भारतीय टीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन उसे शुरुआती दौर से ही बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed