{"_id":"69b05b94d442961e5f0d21cb","slug":"afc-womens-asian-cup-sweety-devi-panthoi-chanu-suffer-injuries-hospitalised-know-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AFC Women Asian Cup: भारत का अभियान समाप्त, आखिरी ग्रुप मैच में स्वीटी और पंथोई चोटिल हुईं; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
AFC Women Asian Cup: भारत का अभियान समाप्त, आखिरी ग्रुप मैच में स्वीटी और पंथोई चोटिल हुईं; अस्पताल में भर्ती
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी महिला एशियाई कप के आखिरी ग्रुप मैच में चीनी ताइपे से 1-3 से हार गई, जिससे टूर्नामेंट में उसका सफर समाप्त हो गया। मैच के दौरान कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चानू गंभीर रूप से चोटिल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
फुटबॉल
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चानू मंगलवार को एएफसी महिला एशियाई कप के अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में चीनी ताइपे से 1-3 से हार के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस हार के साथ ही प्रतिष्ठित महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत का सफर समाप्त हो गया। टीम इससे पहले अपने पहले दो मैचों में वियतनाम और जापान से हार चुकी थी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक बयान में कहा, 'आज के मैच के दौरान चोट लगने के बाद एलांगबाम पंथोई चानू और स्वीटी देवी नगनबाम को अस्पताल ले जाया गया है। उनकी जांच के नतीजे का इंतजार है।'
कैसे चोटिल हुईं?
दोनों भारतीय स्टार खिलाड़ी 83वें मिनट में घायल हो गईं, जब पंथोई चीनी ताइपे के हमले को रोकने के लिए आगे बढ़ीं और अपनी साथी खिलाड़ी स्वीटी देवी से टकरा गईं। दोनों खिलाड़ियों को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। स्वीटी के घुटने में चोट लगने के बाद पंथोई के चेहरे पर भारी सूजन आ गई, जबकि स्वीटी कुछ देर के लिए मैदान पर बेसुध पड़ी रहीं। चिकित्सा टीम ने मैदान पर उनकी जांच की और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।
अस्पताल में भर्ती
घटना के तुरंत बाद दोनों खिलाड़ियों को आगे की जांच के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद चोटों की गंभीरता का पता चलेगा। इस मुकाबले के अधिकांश हिस्से में दबदबा बनाए रखने और कई मौके बनाने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी एक मौके को छोड़कर गोल करने में नाकाम रहे। भारतीय टीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन उसे शुरुआती दौर से ही बाहर होना पड़ा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X