सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   P V Sindhu skips Swiss Open to recover from Dubai ordeal Srikanth, Prannoy spearhead Indian challenge

Swiss Open: स्विस ओपन में क्यों हिस्सा नहीं ले रहीं पीवी सिंधू? एचएस प्रणय और श्रीकांत पर होगी जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 09 Mar 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अब मंगलवार से शुरू हो रहे स्विस ओपन टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेंगे। हालांकि, इस टूर्नामेंट में पीवी सिंधू हिस्सा नहीं लेंगी।

P V Sindhu skips Swiss Open to recover from Dubai ordeal Srikanth, Prannoy spearhead Indian challenge
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू दुबई में तीन दिन फंसने के तनाव से अभी उबरी नहीं है लिहाजा वह स्विस ओपन नहीं खेलेंगी। वहीं, एच एस प्रणय और किदांबी श्रीकांत इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करेंगे। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल की बमबारी और ईरान की जवाबी कार्रवाई के चलते खाड़ी में हवाई क्षेत्र पाबंदियों के कारण सिंधू तीन दिन दुबई में फंसी रही और उन्हें आल इंग्लैंड चैंपियनशिप से नाम वापस लेना पड़ा था।
Trending Videos

एशिया चैंपियनशिप से करेंगी वापसी
भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने कहा, 'सिंधू स्विस ओपन नहीं खेलेंगी। हमें पता है कि दुबई में उनका अनुभव क्या रहा। वह बर्मिंघम नहीं जा सकी थीं। उन्हें इससे उबरने में कुछ समय लगेगा।' भारत लौटने के बाद सिंधू ने स्वीकार किया था कि दुबई में हुए अनुभव के कारण वह काफी तनाव में रही और उम्मीद है कि यह इस तरह का पहला और आखिरी अनुभव रहे। अब वह अप्रैल में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के जरिये ही वापसी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत का सामना गुनावान से होगा
पुरुष एकल वर्ग में श्रीकांत का सामना पहले दौर में जैसन गुनावान से होगा। श्रीकांत पिछले साल मलयेशिया मास्टर्स और सैयद मोदी इंटरनेशनल के फाइनल में पहुंचे थे। विश्व चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता प्रणय पहले दौर में जापान के कोकी वातानाबे से खेलेंगे। तरुण मन्नेपल्ली की टक्कर जापान के केंता निशिमोतो से होगी, जबकि आयुष शेट्टी का सामना कनाडा के ब्रायन यांग से होगा। किरण जॉर्ज सिंगापुर के लोह कीन यू से खेलेंगे।

पुरुष युगल में सात्विक साईराजरेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना सिंगापुर के एंग कीट वेसले को और जुंसुके कुबो से होगा। हरिहरन ए और एम आर अर्जुन चीनी ताइपे के चेन झि रे और लिन यू चियेह से खेलेंगे। महिला एकल में उन्नति हुड्डा का सामना चीनी ताइपे की चियू पिन चियान से होगा, जबकि मालविका बंसोड़ थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से खेलेंगी। महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद चीनी ताइपे की हू लिंग फांग और झेंग यू चियेह से खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed