{"_id":"69abed8dbace6c2be50f3b42","slug":"ronaldo-s-injury-serious-portugal-participation-doubtful-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो की चोट कितनी गंभीर, क्या फीफा विश्वकप में नहीं खेलेंगे? पुर्तगाल की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो की चोट कितनी गंभीर, क्या फीफा विश्वकप में नहीं खेलेंगे? पुर्तगाल की परेशानी बढ़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की चोट की गंभीरता ने न केवल अल-नस्र बल्कि पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए भी चिंता बढ़ा दी है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने और मैदान पर वापसी की उम्मीद की जा रही है, लेकिन तब तक उनके आगामी महत्वपूर्ण मैचों में खेलने पर प्रश्नचिन्ह बना हुआ है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : Cristiano Ronaldo Twitter
विज्ञापन
विस्तार
अल-नस्र के कोच जॉर्ज जीसस ने कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैमस्ट्रिंग की चोट जितना अनुमान लगाया जा रहा था उससे अधिक गंभीर है। इस चोट के कारण 41 वर्षीय रोनाल्डो का पुर्तगाल की तरफ से आगामी मैत्री मैचों में खेलना भी संदिग्ध है।
यह स्टार फुटबॉलर पिछले सप्ताहांत अल-नस्र की सऊदी प्रो लीग में अल-फायहा पर 3-1 से मिली जीत के दौरान लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चला गया था। जीसस ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, 'पिछले मैच में क्रिस्टियानो को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। अब जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि हमने जितना अनुमान लगाया था उनकी चोट उससे अधिक गंभीर है।'
उन्होंने कहा, 'उन्हें आराम करने और उचित उपचार करने की जरूरत है। क्रिस्टियानो इलाज के लिए स्पेन जाएंगे। उन्हें अपने निजी फिजियोथेरेपिस्ट से इलाज करवाना होगा। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे।'
पुर्तगाल विश्व कप की अपनी तैयारी के तहत 28 मार्च को मैक्सिको के खिलाफ मैक्सिको सिटी में और इसके बाद एक अप्रैल को अमेरिका के खिलाफ अटलांटा में मैत्री मैच खेलेगा। उन्होंने अल नस्र की तरफ से इस सत्र में 22 लीग मैच में 21 गोल किए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X