सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   All England Open: Lakshya Sen Enters Semifinals After Beating Li Shifeng

All England Open: लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन जारी, शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 07 Mar 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में ली शिफेंग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। लक्ष्य ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और दमदार जीत के साथ खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।

All England Open: Lakshya Sen Enters Semifinals After Beating Li Shifeng
लक्ष्य सेन - फोटो : BAI Media
विज्ञापन

विस्तार

भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000 डॉलर इनामी ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Trending Videos


विश्व के 12वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी सेन ने चीन के विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी शिफेंग को ठीक एक घंटे में 21-13, 21-16 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कनाडा के विक्टर लाई से होगा, जिन्होंने एक अन्य क्वार्टरफाइनल मैच में जापान के कोकी वातानाबे को 18-21, 21-17, 21-15 से पराजित किया। यह इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में लक्ष्य का तीसरा सेमीफाइनल है। वह 2022 में यहां उपविजेता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य ने मैच के बाद कहा, 'मैं दोनों गेम में अपने प्रदर्शन से खुश हूं। शिफेंग को भी श्रेय जाता है, उन्होंने वाकई शानदार खेल दिखाया। कुछ लंबी रैलियां चली, हम दोनों थक रहे थे, लेकिन लंबी रैलियों के बाद भी जिस तरह से मैं डटा रहा, उससे मैं खुश हूं।' उन्होंने कहा, 'मेरे कोच भी यही कह रहे थे कि लंबी रैलियों के बाद अतिरिक्त तैयारी रखो क्योंकि वह भी थक जाता है, इसलिए गलती करने से बचो।'

लक्ष्य ने पहले गेम में आत्मविश्वास से भरी शुरुआत की और जल्द ही 4-1 की बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने आक्रामक और सकारात्मक खेल दिखाते हुए अपनी बढ़त 10-4 तक पहुंचा दी। इंटरवल तक वह 11-6 से आगे थे। इसके बाद हालांकि लक्ष्य को शिफेंग के शक्तिशाली ओवरहेड क्रॉसकोर्ट स्मैश को समझने में थोड़ी देर के लिए संघर्ष करना पड़ा, फिर भी उन्होंने अपना नियंत्रण बनाए रखा और 15-11 से आगे निकल गए।

शिफेंग ने अंतर को 13-15 तक कम कर दिया, लेकिन लक्ष्य ने फिर से लय हासिल कर ली और एक नेट कॉर्ड की मदद से 18-13 से आगे हो गए। उन्होंने इसके बाद 24 मिनट में पहला गेम अपने नाम कर दिया। दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने लक्ष्य के हर अंक का मुकाबला किया, जिससे स्कोर 6-6 हो गया। लक्ष्य ने इसके बाद दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली, लेकिन शिफेंग ने एक शानदार क्रॉसकोर्ट स्मैश जमाया और भारतीय खिलाड़ी की बैकलाइन की गलती का फायदा उठाकर स्कोर 9-9 से बराबर कर दिया।

लक्ष्य ने हालांकि इंटरवल तक एक अंक की मामूली बढ़त हासिल कर ली थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच इसके बाद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शिफेंग ने एक करारे स्मैश से स्कोर को 12-13 कर दिया। लक्ष्य ने हालांकि एक बेहतरीन डिफेंसिव बैकहैंड रिटर्न की मदद से अपनी बढ़त 17-13 कर दी।

शिफेंग ने 15-19 से पिछड़ने के बाद 45 शॉट की रैली जीतकर अपनी उम्मीदें जीवंत रखीं, लेकिन लक्ष्य ने जल्द ही वापसी करते हुए मैच प्वाइंट हासिल कर लिया। शिफेंग का शॉट बाहर जाने से लक्ष्य ने जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed