सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   India to host international archery event after 22 years; Delhi gets Asia Cup leg know details

Archery: 22 साल बाद भारत में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, अगले साल दिल्ली में एशिया कप का दूसरा चरण

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 10 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार

22 साल बाद भारत को फिर से बड़ी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। 2027 में एशिया कप आर्चरी का दूसरा चरण दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अहमदाबाद इस साल एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा, जबकि 2026 में साउथ एशियन आर्चरी चैंपियनशिप कोलकाता में होगी।

India to host international archery event after 22 years; Delhi gets Asia Cup leg know details
तीरंदाजी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock
web -
विज्ञापन

विस्तार

भारत को 22 साल बाद एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। 2027 में एशिया कप तीरंदाजी (आर्चरी) का दूसरा चरण दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस फैसले को मंगलवार को कोलकाता में हुई विश्व आर्चरी एशिया की बैठक में मंजूरी दी गई। भारत ने आखिरी बार 2005 में किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, जब दिल्ली में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। अब लंबे अंतराल के बाद फिर से देश में इस खेल का बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
Trending Videos

कॉमनवेल्थ आर्चरी चैंपियनशिप की दिल्ली को मिल सकती है मेजबानी
विश्व तीरंदाजी एशिया के अध्यक्ष काजी राजीब उद्दीन अहमद चापोल इन दिनों कोलकाता में हैं। उन्होंने आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा से मुलाकात कर आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी को लेकर चर्चा की। चापोल ने कहा कि दिल्ली में एशिया कप के आयोजन को लेकर सकारात्मक माहौल है और इसमें कोई बड़ी समस्या नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि अगले साल होने वाली कॉमनवेल्थ आर्चरी चैंपियनशिप के लिए भी दिल्ली को संभावित मेजबान के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस बीच भारत को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अहमदाबाद इस साल सितंबर में एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। कोलकाता को भी कई साल बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करने का मौका मिलेगा। शहर को 2026 के साउथ एशियन आर्चरी चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है। इससे पहले कोलकाता ने 2009 में एशियन आर्चरी ग्रां प्री की मेजबानी की थी। इसके अलावा संभावना है कि अगले साल सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप भी कोलकाता में आयोजित हो सकती है, हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इस साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप शिलांग में होगी।

तीरंदाजों के लिए व्यस्त रहने वाला है साल 2026
भारतीय तीरंदाजों के लिए यह साल काफी व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स भी आयोजित होने हैं। भारतीय तीरंदाज अपने अंतरराष्ट्रीय सत्र की शुरुआत 21 से 26 मार्च के बीच बैंकॉक में होने वाले एशिया कप आर्चरी के पहले चरण से करेंगे। दूसरा चरण अप्रैल में इराक में प्रस्तावित है, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण उसके आयोजन पर अनिश्चितता बनी हुई है। तीसरा और अंतिम चरण नवंबर में चीन में होगा। वहीं, इस साल आर्चरी विश्व कप का पहला चरण 7 से 12 अप्रैल तक मेक्सिको के पुएब्ला में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा चरण क्रमशः 5 से 10 मई तक शंघाई और 9 से 14 जून तक तुर्किये के अंताल्या में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed