फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी, सचिन, अमला के उसूलों के सामने कुछ नहीं महंगे विज्ञापन

Mon, 30 May 2016 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
Stars who left endorsements on moral grounds
- फोटो : getty images

ऐसे कम ही सितारें हैं जिन्होंने पैसे का लालच किए बगैर अपने उसूलों को आगे रखा और उन विज्ञापनों को नकार दिया जो या तो गलत संदेश देते हैं या जिन्हें वे निजी जिंदगी में भी अहमियत नहीं देते। कुछ ने लोगों के प्रभाव में आकर ये फैसला लिया तो कुछ ने अपने दिल की आवाज सुनी।

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

Stars who left endorsements on moral grounds
- फोटो : getty images

कुछ ही दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी का नाम रियल स्टेट फर्म आम्रपाली मामले में फंसा था जब लोगों ने धोनी से सोशल मीडिया पर अपील की थी कि या तो वे कंपनी के साथ अपना रिश्ता तोड़ दें या उन्हें घर दिलाएं। धोनी ने भी वादा किया था कि वे बिल्डर से बात करें। लेकिन अब धोनी ने अम्रपाली के ब्रैंड अंबैसेडर के पद से इस्तीफा दे दिया है। धोनी ने अपने चाहने वालों को ध्यान में रखते हुए ये कमद उठाया।

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

Stars who left endorsements on moral grounds
- फोटो : getty images

पिछले साल ही कंगना रनौत ने एक फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से मना कर दिया था जबकि उन्हें 2 करोड़ रुपए का ऑफर था। उन्होंने साफ कहा था कि वो ऐसे किसी उत्पाद का विज्ञापन नहीं करेंगी जो गोरेपन का प्रचार करता हो क्योंकि गेंहुआ रंग भी उतना ही खूबसूरत होता है। गोरापन ही खूबसूरती की पहचान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

Stars who left endorsements on moral grounds
- फोटो : getty images

सचिन तेंदुलकर को शराब के ब्रैंड का विज्ञापन करने के लिए 20 करोड़ दिए जा रहे थे फिर भी उन्होंने मना कर दिया क्योंकि उन्होंने कसम खाई है कि वे कभी धूम्रपान के उत्पादों का प्रचार नहीं करेंगे। सचिन को इस फैसले के लिए बहुत तारीफें भी मिली थीं।

विज्ञापन

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

Stars who left endorsements on moral grounds
- फोटो : getty images

अमिताभ बच्चन ने एक टीवी विज्ञापन करने से मना कर दिया था क्योंकि वो दहेज प्रथा से जुड़ा हुआ था। इसी तरह एक बार जब उनसे स्कूल की एक लड़की ने पूछा था कि वे पेप्सी का प्रचार क्यों करते हैं जबकि उसके घर वाले और टीचर पेप्सी को 'जहर' बताते हैं। अमिताभ को ये बात दिल तक छू गई थी और उन्होंने उसके बाद से पेप्सी के विज्ञापन करने से मना कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed