सब्सक्राइब करें

Tokyo Olympics: आज से खेलों के रंग में रंगी दुनिया, तस्वीरों में देखें टोक्यो ओलंपिक का रंगारंग आगाज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 23 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Opening Ceremony see most beautiful pictures
टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का रंगारंग आगाज - फोटो : social media

टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की रंगारंग शुरुआत हो गई। कोरोना महामारी के कारण सभी देशों के कम खिलाड़ियों ने ही मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। ग्रीस के दल के साथ मार्च पास्ट की शुरुआत हुई। इसके बाद इसके बाद रिफ्यूजी टीम का मार्च पास्ट हुआ। वहीं, 21वें नंबर पर भारतीय दल का मार्च पास्ट निकला। भारत की तरफ से महिला मुक्केबाज मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह हिंदुस्तान के ध्वजवाहक थे। उदघाटन समारोह के दौरान उन लोगों और पूर्व ओलंपियनों को भी याद किया गया, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपनी जान गंवाई। इस दौरान म्यूनिख 1972 ओलंपिक में आतंकवादी हमले में मारे गए इस्राइली खिलाड़ियों, 2011 के भूकंप और सुनामी में मारे गए लोगों का भी उल्लेख किया गया। इन सभी की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। जापान की प्रसिद्ध गायिका मिसिया ने राष्ट्रगान गाया। ऐसे में आइए हम आपको तस्वीरों के जरिए बताते हैं कि कैसे हुआ टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का रंगारंग आगाज? 

Trending Videos
Tokyo Olympics 2021 Opening Ceremony see most beautiful pictures
टोक्यो ओलंपिक 2021 ओपनिंग सेरेमनी - फोटो : social media

उद्घाटन समारोह की शुरुआत नीली और सफेद रंग की आतिशबाजी के साथ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Opening Ceremony see most beautiful pictures
टोक्यो ओलंपिक्स 2021 ओपनिंग सेरेमनी - फोटो : social media

उद्घाटन समारोह की खूबसूरत तस्वीर

Tokyo Olympics 2021 Opening Ceremony see most beautiful pictures
जापानी झंडा - फोटो : Tokyo 2020

जापान के राष्ट्रीय ध्वज को ओलंपिक स्टेडियम में लाया गया। 


विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Opening Ceremony see most beautiful pictures
ग्रीस के दल के साथ मार्च पास्ट की शुरुआत - फोटो : #Tokyo2020

कोरोना महामारी के कारण सभी देशों के कम खिलाड़ियों ने ही मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। ग्रीस के दल के साथ मार्च पास्ट की शुरुआत हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed