सब्सक्राइब करें

Tokyo Olympics: इन भारतीय पहलवानों से होगी गोल्ड की उम्मीद, विरोधी को टक्कर देने में माहिर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 14 Jul 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics indian wrestler Vinesh Phogat Bajrang Punia Anshu Malik Deepak Punia Seema bisla can win medal in upcoming olympics
भारतीय पहलवान - फोटो : social media

खेल का सबसे बड़ा महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होने में बस नौ दिन बाकी हैं। इस बार इन खेलों का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में किया जा रहा है। वैसे 2020 ओलंपिक का आयोजन टोक्यो में होना था लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते स्थगित करना पड़ा। अब एक बार फिर इन खेलों की मेजबानी करने के लिए जापान तैयार है। भारत के नजरिए से देखा जाए तो इस बार पहलवानी में ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद है। क्योंकि भारतीय पहलवानों ने ओलंपिक में अब तक 5 पदक जीते हैं। इस बार टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले भरतीय दल में 6 नए पहलवान शामिल हैं। आइए आपको उन पहलवानों के बारे में जो ओलंपिक में कमाल करने का दमखम रखते हैं। 

Trending Videos
Tokyo Olympics indian wrestler Vinesh Phogat Bajrang Punia Anshu Malik Deepak Punia Seema bisla can win medal in upcoming olympics
विनेश फोगाट - फोटो : social Media

विनेश फोगाट
 

टोक्यो ओलंपिक में 53 किग्रा भार वर्ग में विनेश फोगाट से पदक की बहुत उम्मीदें हैं। 2016 रियो ओलंपिक के दौरान चोटिल होने की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा था। लेकिन अब विनेश के पास अपने सपने को साकार करने का बेहतरीन मौका है। उन्होंने 2019 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो का टिकट कटाया था। इसके बाद जकार्ता में एशियाई खेलों में विनेश ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने आपको नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। ऐसे में उनसे पदक की उम्मीदें ज्यादा हैं। टोक्यो ओलंपिक में विेनेश को मायू मुकादा, लुइसा एलिजाबेथ, कियानु पांग प्रेवोलाराकी जैसे पहलवानों से कठिन चुनौती मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tokyo Olympics indian wrestler Vinesh Phogat Bajrang Punia Anshu Malik Deepak Punia Seema bisla can win medal in upcoming olympics
बजरंग पूनिया - फोटो : ट्विटर

बजरंग पूनिया 

65 किग्रा फ्री स्टाइल में बजरंग पूनिया धमाल मचा सकते हैं। इस लिए उनसे पदक की उम्मीदें हैं। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले विश्व चैंपियन बजरंग पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। 27 वर्षीय बजरंग पूनिया ने नुर सुल्तान टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक का टिकट हासिल किया था। टोक्यो ओलंपिक में बजरंग को 65 किग्रा फ्री स्टाइल में दूसरी वरीयता दी गई है। उन्हें इस बार ओलंपिक में पदक जीतने का दावेदार माना जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक में उनको सबसे बड़ी चुनौती राशिदोव से मिल सकती है। इसके अलावा दौलेत नियाजबेकोव, इम्माइल मुसुकाजेव और तकूतो ओटोगुरो जैसे पहलवानों को उन्हें पदक जीतने के लिए चित करना होगा। 

Tokyo Olympics indian wrestler Vinesh Phogat Bajrang Punia Anshu Malik Deepak Punia Seema bisla can win medal in upcoming olympics
पहलवान अंशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अंशु मलिक
 

इस बार युवा पहलवान अंशु मलिक पर भी सबकी नजरें रहेंगी। 57 किग्रा भार वर्ग में उनसे देश को पदक की उम्मीद है। अंशु अपनी पहलवानी के जरिए टोक्यो ओलंपिक में उटलफेर करने माद्दा रखते हैं। एशियाई ओलंपिक क्वीफायर में उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया उससे सभी को पदक की उम्मीद है। उन्हें टोक्यो ओलंपिक में सातवीं वरीयता मिली है। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics indian wrestler Vinesh Phogat Bajrang Punia Anshu Malik Deepak Punia Seema bisla can win medal in upcoming olympics
दीपक पूनिया - फोटो : ट्विटर

दीपक पूनिया

86 किग्रा फ्री स्टाइल में दीपक पूनिया से पदक की उम्मीद रहेगी। दीपक भारत की तरफ से जूनियर विश्व चैंपियन रहे हैं। उन्होंने नूर सुल्तान टूर्नामेंट में ओलंपिक कोटा हासिल किया था। उनके पास प्रतिभा की कमी नहीं है। वह ओलंपिक में अपने टैलेंट के दम पर देश को पदक दिला सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed