सब्सक्राइब करें

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में दम दिखाएंगे ये खिलाड़ी, जानें देश को किससे पदक की उम्मीद

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 14 Jul 2021 08:44 AM IST
विज्ञापन
India at Tokyo olympics all you need to know about Athletes who booked a place at the Olympics like manika batra deepika kumari dutee chand Neeraj Chopra
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा बनने के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल 17 जुलाई को जापान रवाना होगा। बता दें कि देश के काफी नामचीन खिलाड़ी इस बार ओलंपिक में अपना दम दिखाने जा रहे हैं, जिनमें 100 से ज्यादा एथलीट्स शामिल हैं। इन सभी से देश को पदक की भी काफी उम्मीदें हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको उन सभी खिलाड़ियों से रूबरू करा रहे हैं, जिन्होंने ओलंपिक में अपनी जगह पक्की की।

Trending Videos
India at Tokyo olympics all you need to know about Athletes who booked a place at the Olympics like manika batra deepika kumari dutee chand Neeraj Chopra
अतनु दास और उनकी पत्नी दीपिका कुमारी - फोटो : social media
1- तीरंदाजी

इस इवेंट में भारत के महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। पुरुषों में तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव से काफी उम्मीदें हैं। ये तीनों टीम इवेंट में भी हिस्सा लेंगे। वहीं, महिला कैटेगिरी की कमान दीपिका कुमारी के हाथ है। दरअसल, दीपिका से पदक को लेकर खास उम्मीद लगाई जा रही है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने तीरंदाजी विश्व कप में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। माना जा रहा है कि अगर उनका फॉर्म बरकरार रहता है तो इस इवेंट में देश को मेडल मिलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India at Tokyo olympics all you need to know about Athletes who booked a place at the Olympics like manika batra deepika kumari dutee chand Neeraj Chopra
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
2- एथलेटिक्स
 

गौरतलब है कि ओलंपिक के एथलेटिक्स इवेंट में भारत कभी मजबूत नहीं रहा, लेकिन इस बार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह से काफी उम्मीदें हैं। वहीं, 4x400 मिक्स्ड रिले में भारतीय टीम पहली बार हिस्सा लेगी, जिसमें एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता मुहम्मद अनस पर दारोमदार रहेगा। बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में अनस तीसरे नंबर पर रहे थे। अनस के अलावा केटी इरफान ने भी उम्मीदों को परवान चढ़ाया। इरफान ने मार्च 2019 में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे। वहीं, धाविका दुती चंद अपने दूसरे ओलंपिक में दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

ऐसी है एथलेटिक्स की पूरी टीम

1. केटी इरफान, पुरुष 20 किमी पैदल चाल

2. संदीप कुमार, पुरुष 20 किमी पैदल चाल

3. राहुल रोहिल्ला, पुरुष 20 किमी पैदल चाल

4. गुरप्रीत सिंह, पुरुष 50 किमी पैदल चाल

5. भावना जाट, महिला 20 किमी पैदल चाल

6. प्रियंका गोस्वामी, महिला 20 किमी पैदल चाल

7. अविनाश सबले, पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज

8. मुरली श्रीशंकर, पुरुष ऊंची कूद

9. एमपी जाबिर, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़

10. नीरज चोपड़ा, पुरुष भाला फेंक

11. शिवपाल सिंह, पुरुष भाला फेंक

12. अन्नू रानी, महिला भाला फेंक

13. ताजिंदर सिंह तूर, पुरुष शॉटपुट

14. दुती चंद, महिला 100 व 200 मीटर दौड़

15. कमलप्रीत कौर, महिला डिस्कस थ्रो

16. सीमा पुनिया, महिला डिस्कस थ्रो

17. 4x400 मिक्स्ड दौड़

18. पुरुष 4x400 दौड़








 

India at Tokyo olympics all you need to know about Athletes who booked a place at the Olympics like manika batra deepika kumari dutee chand Neeraj Chopra
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

3- बैडमिंटन

टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु से पदक की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि वह इस बार अपने पदक का रंग बदलने में सफल होंगी। 2016 रियो ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था। टोक्यो ओलंपिक में जहां महिला एकल में पीवी सिंधु दम दिखाएंगी वहीं पुरुष सिंगल्स में साई प्रणीत भारत के लिए चुनौती पेश करेंगे। जबकि  सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, पुरुष युगल अपनी किस्मत आजमाएंगे। 
 
बैडमिंटन में भारतीय चुनौती

1. पीवी सिंधु, महिला एकल 

2. बी साई प्रणीत पुरुष एकल 

3. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, पुरुष युगल

विज्ञापन
India at Tokyo olympics all you need to know about Athletes who booked a place at the Olympics like manika batra deepika kumari dutee chand Neeraj Chopra
मैरी कॉम - फोटो : पीटीआई

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। भारत के 9 महिला और पुरुष मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए विभिन्न कैटेगरी में क्वालीफाई किया है। 

4- मुक्केबाजी

1. विकास कृष्ण, पुरष, 69 किग्रा

2. लवलीना बोरगोहैन, महिला, 69 किग्रा

3. आशीष कुमार, पुरुष, 75 किग्रा

4. पूजा रानी, महिला, 75 किग्रा

5. सतीश कुमार, पुरुष, 91 किग्रा

6. मैरी कॉम, महिला, 51 किग्रा

7. अमित पंघाल, पुरुष, 52 किग्रा

8. मनीष कौशिक, पुरुष, 63 किग्रा

9. सिमरन जीत कौर, महिला, 60 किग्रा


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed