फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय ओलंपिक दल से की मुलाकात, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

Wed, 14 Aug 2024 08:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 14 Aug 2024 08:21 PM IST
सार

भारत ने पेरिस ओलंपिक में एक रजत और पांच कांस्य सहित कुल छह पदक जीते थे। भारत के 117 खिलाड़ियों ने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेले गए पेरिस ओलंपिक में भाग लिया।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu met the Indian Olympic contingent and congratulated the players for their performance
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात करके पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वे देश के युवाओं खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक में एक रजत और पांच कांस्य सहित कुल छह पदक जीते थे। भारत के 117 खिलाड़ियों ने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेले गए पेरिस ओलंपिक में भाग लिया।
President Droupadi Murmu met the Indian Olympic contingent and congratulated the players for their performance
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
मनु, श्रीजेश सहित कई खिलाड़ी रहे मौजूद
राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरों के साथ पोस्ट किया, 'राष्ट्रपति मुर्मू ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेकर लौटे भारतीय दल से गणतंत्र मंडप, राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।’ इस मौके पर निशानेबाज मनु भाकर, अनुभवी हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित कांस्य पदक विजेता टीम के बाकी सदस्य और पहलवान अमन सेहरावत, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले, भारोत्तोलक मीराबाई चानू तथा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन मौजूद थे।
President Droupadi Murmu met the Indian Olympic contingent and congratulated the players for their performance
मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : ANI
मनु भाकर ने रचा था इतिहास
पेरिस ओलंपिक में निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रचा था और वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। मनु ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी लगातार दूसरी बार कांस्य पदक अपने नाम किया था। निशानेबाजी में तीसरा पदक स्वप्निल कुसाले ने दिया था जो 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा पहलवान अमन सहरावत भी पुरुष 57 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में कांसा लाने में सफल रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
President Droupadi Murmu met the Indian Olympic contingent and congratulated the players for their performance
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज ने लगातार दूसरे ओलंपिक में जीता था पदक
भारत के सबसे बड़े पदक दावेदार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा भले ही पेरिस में टोक्यो ओलंपिक में जीते अपने स्वर्ण पदक का बचाव नहीं कर सके, लेकिन वह रजत पदक अपने नाम करने में सफल रहे थे। नीरज ने इसके साथ ही लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता। वह ऐसा करने वाले आजाद भारत के पहले एथलीट हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed