Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Reyaansh Khamkar young swimmer completed 30 km solo swim in Arabian Sea made world record
{"_id":"698f601ec26b9d1851004f29","slug":"reyaansh-khamkar-young-swimmer-completed-30-km-solo-swim-in-arabian-sea-made-world-record-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उम्र छोटी पर हौसला बुलंद: 30 किमी समंदर फतह कर सात साल के रेयांश खामकर ने रचा इतिहास, बनाया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
उम्र छोटी पर हौसला बुलंद: 30 किमी समंदर फतह कर सात साल के रेयांश खामकर ने रचा इतिहास, बनाया विश्व रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:02 PM IST
सार
सात वर्षीय रेयांश खामकर ने सिंधुदुर्ग में मालपे जेट्टी से विजयदुर्ग तक 30 किमी तैराकी 7 घंटे 30 मिनट 11 सेकंड में पूरी कर इतिहास रच दिया।
ठाणे के सात वर्षीय रेयांश खामकर ने अरब सागर की लहरों को चीरते हुए 30 किलोमीटर की ऐतिहासिक तैराकी पूरी कर विश्व पटल पर शहर और देश का नाम रोशन किया है। रेयांश ने 15 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में मालपे जेट्टी से विजयदुर्ग तक की दूरी महज 7 घंटे 30 मिनट 11 सेकंड में तय की। इस अद्भुत उपलब्धि के साथ उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।
सात साल की उम्र में यह कारनामा कर रेयांश इस दूरी को तय करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे ठाणे शहर को गौरवान्वित कर दिया है। ठाणे की मेयर शर्मिला पिंपलोलकर ने रेयांश को सम्मानित करते हुए कहा कि यह पूरे शहर के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में ऐसा साहस, समर्पण और अनुशासन दुर्लभ है।
रेयांश ठाणे नगर निगम के स्विमिंग पूल में कोच कैलाश अखाड़े के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं। उनकी मेहनत और निरंतर प्रशिक्षण ने ही इस सफलता की नींव रखी है। यह पहली बार नहीं है जब रेयांश ने रिकॉर्ड बनाया हो। महज छह साल की उम्र में उन्होंने 15 किलोमीटर की तैराकी कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। पिछले एक वर्ष में वे राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 13 पदक जीत चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।