सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Roger Federer Enters Tennis Hall of Fame; Ceremony Tickets Sell Out in Two Minutes

Roger Federer: महान टेनिस प्लेयर फेडरर टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल, सम्मान समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूपोर्ट (अमेरिका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Feb 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

रोजर फेडरर की लोकप्रियता एक बार फिर दिखी जब टेनिस हॉल ऑफ फेम में उनके सम्मान समारोह के टिकट महज दो मिनट में बिक गए। सीमित क्षमता के बावजूद आयोजकों ने अतिरिक्त व्यवस्था की, फिर भी मांग कम नहीं हुई। 29 अगस्त को मैरी कैरिलो के साथ उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Roger Federer Enters Tennis Hall of Fame; Ceremony Tickets Sell Out in Two Minutes
रोजर फेडरर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

रोजर फेडरर ने भले ही टेनिस को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका जादू अब भी प्रशंसकों पर सर चढ़कर बोलता है जिसकी बानगी यहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के समारोह के टिकटों की भारी मांग में देखने में मिली।
Trending Videos

 

फेडरर से जुड़े इस समारोह के सभी टिकट दो मिनट में बिक गए। आयोजकों ने आउटडोर पार्टी के लिए अलग से अतिरिक्त टिकट जारी किए जो हाथों हाथ बिक गए। आखिर में आयोजकों को कहना पड़ा कि उनकी क्षमता सीमित है और वह अधिक टिकट जारी नहीं कर सकते हैं। आयोजक हॉल ऑफ फेम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'एक छोटा लेकिन ऐतिहासिक स्थल होने के कारण हमारी क्षमता सीमित है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉल ने कहा कि उसे पहले से ही इस बात का अंदाजा था कि 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी फेडरर को लेकर कितना उत्साह होगा। इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी को 29 अगस्त को प्रसारक मैरी कैरिलो के साथ हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।

न्यूपोर्ट स्थित इस प्रतिष्ठित हॉल में होने वाले मुख्य समारोह के लिए पहले से उपलब्ध 900 टिकटों के अलावा हॉल अपने 3,600 सीटों वाले स्टेडियम को एक विशेष कार्यक्रम के लिए खोलेगा। इसके बावजूद हॉल की प्रवक्ता मेगन एर्ब्स ने कहा कि 4,500 टिकट दो मिनट के भीतर ही बिक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed