सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Winter Olympics: Ukrainian Athlete Questions IOC After Tribute Helmet Is Banned

Winter Olympics: शीतकालीन ओलंपिक में एक हेलमेट पर क्यों मचा बवाल? यूक्रेनी एथलीट ने वीडियो जारी कर IOC को घेरा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलानो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 10 Feb 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

यूक्रेन के स्केलेटन एथलीट व्लादिस्लाव हेरास्केविच को आईओसी ने युद्ध में मारे गए खिलाड़ियों की तस्वीरों वाला हेलमेट पहनने से रोक दिया है। 'नियम 50' का हवाला दिया गया है। एथलीट ने फैसले को चुनौती देने और अनुमति के लिए आधिकारिक अपील करने की बात कही है।

Winter Olympics: Ukrainian Athlete Questions IOC After Tribute Helmet Is Banned
यूक्रेन के स्केलेटन रेसर व्लादिस्लाव हेरास्केविच - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

मिलानो-कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक 2026 में एक हेलमेट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। यूक्रेन के स्केलेटन रेसर व्लादिस्लाव हेरास्केविच का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने उन्हें ऐसा हेलमेट पहनने से रोक दिया है, जिस पर युद्ध में मारे गए यूक्रेनी खिलाड़ियों की तस्वीरें बनी हैं। 27 साल के हेरास्केविच इस हेलमेट को सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि श्रद्धांजलि और दुनिया का ध्यान युद्ध की ओर खींचने का तरीका मानते हैं।
Trending Videos

आईओसी ने क्या कहा?
रॉयटर्स से बातचीत में हेरास्केविच ने बताया कि उन्हें यह फैसला सीधे आईओसी के प्रतिनिधि ने एथलीट्स विलेज में आकर सुनाया। हेरास्केविच ने कहा, 'आईओसी ने कहा कि ऐसा नियम 50 की वजह से किया गया है।' ओलंपिक चार्टर का नियम 50.2 कहता है कि ओलंपिक स्थलों पर किसी भी तरह का राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय प्रचार की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट में क्या है खास?
हेरास्केविच के हेलमेट पर उन यूक्रेनी खिलाड़ियों के चेहरे हैं, जो 2022 में रूस के हमले के बाद से जान गंवा चुके हैं। इनमें ओलंपियन और यूथ ओलंपिक पदक विजेता भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में हेरास्केविच ने कहा कि ये तस्वीरें उन खिलाड़ियों का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा दिखाती हैं, जिन्हें देश ने खो दिया।

एथलीट का रुख अब भी सख्त
आईओसी की रोक के बावजूद हेरास्केविच पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने साफ किया है कि वह आधिकारिक अपील करेंगे और अनुमति लेने की कोशिश जारी रखेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि प्रतिबंध ट्रेनिंग और मुकाबले दोनों पर लागू किया गया है, हालांकि आईओसी ने अभी तक सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।

यूक्रेन की आवाज रहे हैं हेरास्केविच
यह उनका तीसरा शीतकालीन ओलंपिक है और वह लंबे समय से यूक्रेन की तरफ से मुखर आवाज रहे हैं। हाल ही में मिलान में ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने 46 यूक्रेनी खिलाड़ियों के दल का नेतृत्व भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed