सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   International shooter and 2016 Junior World Cup Sambhaji Patil killed in car accident

Sambhaji Patil: निशानेबाज संभाजी पाटिल की कार दुर्घटना में मौत, 2016 जूनियर विश्व कप में जीता था स्वर्ण

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज संभाजी पाटिल का कार दुर्घटना में निधन हो गया है। संभाजी ने 2016 जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था।

International shooter and 2016 Junior World Cup Sambhaji Patil killed in car accident
निशानेबाजी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार

जूनियर विश्व कप 2016 के स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज संभाजी पाटिल की सोमवार को मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर पालघर जिले में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह 27 वर्ष के थे। अधिकारी ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही कार बाईं ओर से ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में उससे टकरा गई जिसमें पाटिल को गंभीर चोट आई। 
Trending Videos


पाटिल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पाटिल ने अजरबैजान में 2016 जूनियर विश्व कप में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2017 में इसी वर्ग में विश्व चैंपियनशिप में 23वां स्थान हासिल किया था। आईएसएसएफ की वेबसाइट के अनुसार, संभाजी दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा ने प्रशिक्षित किया था, जो उनके राष्ट्रीय कोच भी थे। पाटिल ने पुणे के बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्पोर्ट्स ऑफिसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed