सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   BOXAM Elite 2026 Lovlina, Arundhati lead as India claim nine gold medals know

BOXAM Elite 2026: लवलीना-अरुंधति की अगुआई में भारत का जलवा, बॉक्सम एलीट में नौ स्वर्ण पदक जीते

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Feb 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

लवलीना बोरगोहेन और अरुंधति चौधरी के नेतृत्व में भारत ने बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण पदक जीते और सबसे सफल टीम बना। महिला मुक्केबाजों ने सभी सात फाइनल जीतकर इतिहास रचा, जबकि कुल मिलाकर भारत ने 9 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक अपने नाम किए।

BOXAM Elite 2026 Lovlina, Arundhati lead as India claim nine gold medals know
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और पूर्व यूथ विश्व चैंपियन अरुंधति चौधरी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 मुक्केबाजी टूर्नामेंट में जबरदस्त दबदबा बनाते हुए कुल नौ स्वर्ण पदक अपने नाम किए। स्पेन में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत ने विशेष रूप से महिला वर्ग में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में भारत की सात महिला मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाई और सभी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। 54 किग्रा भार वर्ग में तो खिताबी मुकाबला पूरी तरह भारतीय मुक्केबाजों के बीच ही खेला गया।
Trending Videos


200 से अधिक मुक्केबाजों ने लिया हिस्सा
बॉक्सम एलीट 2026 में 20 देशों के 200 से अधिक मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया, जो सीज़न की शुरुआत में एक उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय चुनौती थी। भारत ने प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदकों के साथ सबसे सफल टीम के रूप में अभियान समाप्त किया। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, ' बॉक्सम एलीट ने हमें वही अंतरराष्ट्रीय अनुभव दिया जिसकी हमें इस चरण पर आवश्यकता थी। फाइनल मुकाबलों में शानदार सफलता हमारी तैयारी और कार्यक्रम की प्रगति को दर्शाती है। आने वाला वर्ष चुनौतीपूर्ण है और यह टूर्नामेंट हमारी तैयारियों के लिए बेहद अहम साबित हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में मंजू रानी (48 किग्रा) और नीतू (51 किग्रा) ने स्पेन की मुक्केबाजों के खिलाफ एकतरफा जीत के साथ स्वर्ण पदक अभियान की शुरुआत की। इसके बाद पूनम (54 किग्रा) ने कड़े मुकाबले में अपनी साथी प्रीति को हराकर खिताब जीता। प्रिया (60 किग्रा) और अरुंधति (70 किग्रा) ने यूक्रेन की मुक्केबाज़ों के खिलाफ 5-0 के स्पष्ट फैसले से जीत दर्ज की। वहीं लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने इंग्लैंड की मैरी-केट स्मिथ को 4-1 से हराकर अपना क्लासिक नियंत्रण और अनुभव दिखाया। नैना (80 किग्रा) ने भी यूक्रेन की राइसा पिस्कुन को मात देकर स्वर्ण पदकों की झड़ी पूरी की।

पुरुष वर्ग में इन्होंने दर्ज की जीत
पुरुष वर्ग में सचिन (60 किग्रा) ने कनाडा के केओमा-अली अल अहमदियेह को 3-2 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। वहीं आकाश (75 किग्रा) ने कजाखस्तान के अमान कोंसबेगॉव को करीबी मुकाबले में 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।दीपक (70 किग्रा) और अंकुश (80 किग्रा) को क्रमशः कजाखस्तान और यूक्रेन के मुक्केबाजों के खिलाफ कड़े मुकाबलों में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed