सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games medallist Tejaswin Shankar leads after day 1 of heptathlon at Asian Indoor Championships

Asian Indoor Championships: तेजस्विन शंकर का शानदार प्रदर्शन, एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में पहले दिन शीर्ष पर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार

शंकर ने दिन की शुरुआत 60 मीटर दौड़ में की और 7.11 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए 844 अंक हासिल किए।

Asian Games medallist Tejaswin Shankar leads after day 1 of heptathlon at Asian Indoor Championships
तेजस्विन शंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

एशियाई खेलों के पदक विजेता और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस्विन शंकर ने शनिवार को 12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हेप्टाथलॉन स्पर्धा के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान के साथ अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। चार स्पर्धाओं के बाद 27 साल का यह खिलाड़ी कुल 3513 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। चीन के जिहुई हुआ 3241 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
Trending Videos


तेजस्विन डेकाथलॉन के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी हैं। उन्होंने दिन की शुरुआत 60 मीटर दौड़ में 7.11 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए 844 अंक हासिल किए। उन्होंने 7.53 मीटर की छलांग के साथ लंबी कूद स्पर्धा से 942 अंक जोड़े। इसके बाद गोला फेंक में 13.63 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से उन्हें 706 अंक मिले। दिन की चौथी और अंतिम स्पर्धा ऊंची कूद में तेजस्विन ने 2.23 मीटर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 1021 अंक हासिल कर तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेप्टाथलॉन की शेष तीन स्पर्धाएं (60 मीटर बाधा दौड़, पोल वॉल्ट और 1000 मीटर) रविवार को अंतिम दिन आयोजित होंगी। महिलाओं की 60 मीटर दौड़ में भारत की नित्या गांधी ने 7.49 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ सातवां स्थान हासिल किया। इससे पहले हीट में उन्होंने 7.50 सेकेंड का समय निकालकर फाइनल में प्रवेश किया था। अंतिम दिन पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल मैदान में उतरेंगे। एशियाई खेलों की पदक विजेता एंसी सोजन महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed