{"_id":"69875d78948cde9bb9013854","slug":"davis-cup-after-suffering-a-bagel-in-the-first-set-sumit-nagal-made-a-comeback-but-india-trailed-0-1-2026-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Davis Cup: पहले सेट में 'बैगल' झेलने के बाद सुमित नागल ने की वापसी, लेकिन भारत 0-1 से पिछड़ा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Davis Cup: पहले सेट में 'बैगल' झेलने के बाद सुमित नागल ने की वापसी, लेकिन भारत 0-1 से पिछड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 07 Feb 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल ने पहले सेट में बिना कोई गेम जीते (बैगल) झेलने के बाद शानदार वापसी की, लेकिन लय बरकरार नहीं रख सके।
सुमित नागल
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल ने पहले सेट में बिना कोई गेम जीते (बैगल) झेलने के बाद शानदार वापसी की, लेकिन लय बरकरार नहीं रख सके। शनिवार को डेविस कप क्वालिफायर्स के पहले राउंड के मुकाबले में नीदरलैंड के गाए डे ओडेन के खिलाफ शुरुआती एकल मैच हार गए। इसके साथ ही भारत मुकाबले में 0-1 से पीछे हो गया।
नागल को दो घंटे 28 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 0-6, 6-4, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। अब भारत को मुकाबले में वापसी दिलाने की जिम्मेदारी दक्षिणेश्वर सुरेश पर है जिन्हें नीदरलैंड के नंबर एक और विश्व रैंकिंग में 73 नंबर पर काबिज जेस्पर डे जोंग से होगा। पहले सेट में नागल पूरी तरह दबाव में नजर आए। डे ओडेन ने अपनी सर्विस पर सिर्फ एक अंक गंवाया और 38 मिनट में सेट अपने नाम कर लिया। नीदरलैंड के खिलाड़ी ने शुरुआती गेम में बिना कोई अंक गंवाए सर्विस बरकरार की और तुरंत ही नागल पर दबाव बना दिया। 40-0 की बढ़त के बावजूद नागल ने दो डबल फॉल्ट और कई अनफोर्स्ड गलती करते हुए अपनी सर्विस गंवा दी।
नागल फिर लड़खड़ा गए। अगली सर्विस गेम में फोरहैंड की गलतियों के चलते कई ब्रेक पॉइंट दे बैठे। इससे नीदरलैंड खिलाड़ी को 4-0 की मजबूत बढ़त मिल गई। सेट में बने रहने के लिए सर्व करते हुए नागल ने एक सेट प्वाइंट बचाया, लेकिन अगला गंवा बैठे और घरेलू दर्शकों के सामने 0-6 से सेट हार गए। दूसरे सेट में नागल ने ज्यादा जुझारूपन दिखाया। उन्होंने शुरुआती सर्विस गेम बिना कोई अंक गंवाए जीता। सातवें गेम तक दोनों खिलाड़ी सर्विस बचाते रहे। तीन ब्रेक प्वॉइंट गंवाने के बाद नागल ने चौथे मौके का फायदा उठाया। उन्होंने आक्रामक खेल दिखाया। इस बढ़त से उत्साहित नागल ने बिना कोई अंक गंवाए सर्व करते हुए 5-3 की बढ़त बनाई और आसानी से सेट जीतकर मुकाबले को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
निर्णायक तीसरा सेट बेहद रोमांचक रहा। दूसरे गेम में नेट की ओर तेजी से बढ़ते हुए फोरहैंड वॉली चूकने पर नागल सर्विस गंवा बैठे। बाद में उन्हें पांच ब्रेक प्वाइंट मिले जिनमें से एक को भुनाकर वे मुकाबले में बने रहे। लेकिन निर्णायक क्षणों में डे ओडेन ने फिर बढ़त बना ली। फिर नीदरलैंड को निर्णायक ब्रेक मिला और नागल के बैकहैंड वॉली नेट पर मारने से इसे जीत लिया। इसके बाद डे ओडेन ने सर्व करते हुए मैच जीत लिया और नीदरलैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस मुकाबले का विजेता सितंबर में होने वाले क्वालीफायर्स के दूसरे राउंड में पहुंचेगा जबकि हारने वाली टीम विश्व ग्रुप एक में खेलेगी।
Trending Videos