{"_id":"698623a3c5b95d2af106f41f","slug":"adarsh-ram-jyoti-shankar-s-impressive-performance-winning-medal-in-high-jump-at-asian-indoor-championship-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atheletics: आदर्श राम ज्योति शंकर का शानदार प्रदर्शन, एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Atheletics: आदर्श राम ज्योति शंकर का शानदार प्रदर्शन, एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के आदर्श राम ज्योति शंकर ने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीता। इस टूर्नामेंट के 12वें संस्करण की शुरुआत शुक्रवार से चीन के तियानजिन में हुई है।
एथलेटिक्स
- फोटो : Adobe
विज्ञापन
विस्तार
आदर्श राम ज्योति शंकर ने शुक्रवार को शुरू हुई 12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतकर भारत की लाज बचाई। शंकर ने 2.19 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय एथलीट ने 14 प्रतियोगियों के बीच धीरे-धीरे पदक के अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए। प्रतियोगिता के आगे बढ़ने के साथ स्वर्ण पदक की दौड़ शंकर और जापान के दो एथलीटों के बीच सिमट गई। शंकर ने 2.15 मीटर की ऊंचाई दूसरे प्रयास में और 2.19 मीटर की ऊंचाई तीसरे प्रयास में पार की। उन्होंने अपने पदक का रंग बेहतर करने की कोशिश की लेकिन 2.23 मीटर पर तीनों प्रयास असफल रहे।
चित्रावल पदक से चूके
जापान के सेको यूटो ने 2.23 मीटर की ऊंचाई के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके हमवतन शिन्नो तोमोहीरो ने 2.19 मीटर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। आउटडोर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पुरुषों की त्रिकूद में भारत के प्रवीण चित्रावल पदक से चूक गए। चित्रावल ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 16.22 मीटर की छलांग के साथ चौथा स्थान हासिल किया। पुरुषों की त्रिकूद स्पर्धा में चीनी एथलीटों का दबदबा रहा। सु वेन ने 16.55 मीटर के साथ स्वर्ण, जबकि जियाओ शिनपिंग (16.47 मीटर) और मा यिंगलॉन्ग (16.45 मीटर) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।
महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में भी चीन की एथलीटों का वर्चस्व रहा। भारत की योगिता 15.33 मीटर की दूरी के साथ चौथे स्थान पर रहीं इससे पहले पुरुषों की 100 मीटर (आउटडोर) के पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक फर्राटा धावक मणिकांता होब्लिधर 60 मीटर हीट में फाउल के कारण अयोग्य करार दिए जाने से अगले दौर में प्रवेश नहीं कर सके।
Trending Videos