सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   opening ceremony of the Milano Cortina 2026 Winter Olympics has sparked intense backlash on social media

Winter Olympics: क्यों विवादों में है शीतकालीन ओलंपिक का उद्घाटन समारोह? सोशल मीडिया पर इस कारण हो रही आलोचना

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Feb 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

शीतकालीन खेल 2026 की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही उद्घाटन समारोह विवादों में घिर गया है और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हो रही है। आइए जानते हैं किस कारण पूरा विवाद खड़ा हुआ है।

opening ceremony of the Milano Cortina 2026 Winter Olympics has sparked intense backlash on social media
शीतकालीन ओलंपिक 2026 - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

मिलानो कोर्टिना 2026 शीतकालीन ओलंपिक का उद्घाटन समारोह विवादों में घिर गया है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। इन खेलों की शुरुआत सात फरवरी को हुई और इसका आगाज भव्य उद्घाटन समारोह के जरिये हुआ, लेकिन सोशल मीडिया पर इस समारोह की आलोचना हो रही है। इस कार्यक्रम में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा भी शामिल थीं। 
Trending Videos

क्यों उठा है विवाद?
  • उद्घाटन समारोह के अंत में ओलंपिक कैल्ड्रॉन (जिसे इटालियन स्कीयर सोफिया गोगिया ने जलाया) को कुछ यूजर्स ने अप्स-डाउन पेंटाग्राम (उल्टा तारा) के रूप में देखा जो सैटेनिज्म (शैतान) का प्रतीक माना जाता है।
  • कई यूजर्स ने आयोजकों पर शैतानी प्रतीकों को प्रदर्शित करने का आरोप लगाया है। 
  • समारोह के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अभी तक इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने घेरा
उद्घाटन समारोह मिलान और कोर्टिना डी'एम्पेजो में आयोजित किया गया, जबकि मुख्य कार्यक्रम सैन सिरो स्टेडियम में हुआ। कुछ ही देर में समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। यूजर्स ने आयोजकों की जमकर आलोचना की और कहा कि उन्हें बिल्कुल अंत में एक अप्स-डाउन पेंटाग्राम दिखाई दे रहा था।
 

शीतकालीन ओलंपिक के बारे में जानें
शीतकालीन ओलंपिक एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है, जो हर चार साल में बर्फ और हिम पर खेले जाने वाले खेलों के लिए आयोजित की जाती है। इसकी शुरुआत 1924 में फ्रांस के शैमॉनिक्स से हुई थी। इसमें स्कीइंग, आइस हॉकी, फिगर स्केटिंग और स्नोबोर्डिंग जैसे रोमांचक खेल शामिल होते हैं। इस बार 'स्की माउंटेनियरिंग' को पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed