सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess Board Set for Brain Battle: Amar Ujala Chess Competition Grand Finale second day match update highlights

दिमागी दमखम की बिसात सजी: अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन, खेले जा रहे तीन दौर के मुकाबले

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Feb 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले टूर्नामेंट खेला जा रहा है। आज दूसरे दिन कुल तीन दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं।

Chess Board Set for Brain Battle: Amar Ujala Chess Competition Grand Finale second day match update highlights
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आज दूसरा और अंतिम दिन है। इसकी शुरुआत शनिवार को हुई थी। सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित की जा रही इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 63 स्कूलों से चयनित 200 से ज्यादा खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता स्विस नियमों के तहत खेली जा रही है।
Trending Videos


शतरंज प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 63 स्कूलों के करीब 4,000 विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है। पहली श्रेणी में 12 वर्ष तक के उम्र के छात्र और दूसरी श्रेणी में 12 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र शामिल हैं। इसमें क्षेत्र के प्रमुख स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं गौतमबुद्ध नगर चेस एसोसिएशन के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। एसोसिएशन के इंटरनेशनल आर्बिटर ललित कपूर, संयुक्त सचिव अतुल निगम और सीनियर आर्बिटर टीम फाइनल मुकाबलों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन चार दौर के मुकाबले हुए
पहले दिन यानी शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे से फिडे के नियमों के तहत रैपिड राउंड प्रारंभ में मुकाबले शुरू हुए थे। शुरुआती दिन कुल चार दौर के मुकाबले खेले गए, जबकि दूसरे दिन यानी रविवार को तीन दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। आज ही इसका फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। दो दिन मिलाकर कुल सात दौर के मुकाबले क्लासिक सिस्टम के आधार पर खेले जाने थे। इसमें 250+ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 15 मिनट का समय है और हर चाल पर 10 सेकेंड अतिरिक्त जोड़े जाएंगे।

विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार
फिनाले के दूसरे दिन विजेता को दोनों आयु वर्ग में शीर्ष पांच खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम विजेता को 21 हजार, द्वितीय विजेता को 11 हजार, तीसरे स्थान वाले को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही चौथे विजेता को 3100 रुपये व पांचवें विजेता को 2100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed