सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chess Board Set for Brain Battle: 200+ Players Face Off in Amar Ujala Chess Competition Grand Finale

दिमागी दमखम की बिसात सजी: अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में दो दिन तक 200+ खिलाड़ी आमने-सामने

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Feb 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

अमर उजाला शतरंज ग्रैंड फिनाले दो दिन तक चलेगा। यह अमर उजाला के सेक्टर-59 में स्थित ऑफिस में आयोजित हो रहा है। 63 स्कूलों के 200 से ज्यादा खिलाड़ी फिडे नियमों के तहत रैपिड फॉर्मेट में खेल रहे हैं। सात राउंड के बाद विजेता तय होंगे। अंतिम दिन ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा पुरस्कार देंगे, सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मिलेंगे।

Chess Board Set for Brain Battle: 200+ Players Face Off in Amar Ujala Chess Competition Grand Finale
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ शनिवार को हो चुका है। सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित की जा रही इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 63 स्कूलों से चयनित 200 से ज्यादा खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता स्विस नियमों के तहत खेली जा रही है।
Trending Videos


पहले दिन यानी शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे से फिडे के नियमों के तहत रैपिड राउंड प्रारंभ में मुकाबले शुरू हो गए। शतरंज प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 63 स्कूलों के करीब 4,000 विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली श्रेणी में 12 वर्ष तक के उम्र के छात्र और दूसरी श्रेणी में 12 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र शामिल हैं। इसमें क्षेत्र के प्रमुख स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं गौतमबुद्ध नगर चेस एसोसिएशन के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। एसोसिएशन के इंटरनेशनल आर्बिटर ललित कपूर, संयुक्त सचिव अतुल निगम और सीनियर आर्बिटर टीम फाइनल मुकाबलों की निगरानी करेंगे।

ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा होंगे खास मेहमान
ग्रैंड फिनाले के अंतिम दिन रविवार को ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। श्रीराम शतरंज में अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) का खिताब हासिल कर चुके हैं। भारत के 21वें जीएम हैं। श्रीराम एशियाई शतरंज चैंपियन, राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। अब तक 74 देशों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विभिन्न प्रारूपों में छह बार राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन रह चुके हैं।

सात राउंड में होंगे मुकाबले
दो दिवसीय ग्रैंड फिनाले में सात राउंड में क्लासिक सिस्टम के आधार पर मुकाबले होंगे। पहले दिन चार राउंड और दूसरे दिन तीन राउंड में मुकाबले होंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को 15 मिनट का समय मिलेगा और हर चाल पर 10 सेकेंड अतिरिक्त जोड़े जाएंगे। खिलाड़ियों की रैंकिंग अंक तालिका के आधार पर होगी और बराबरी की स्थिति में टाई ब्रेक का नियम लागू होगा।

दोनों श्रेणियों के 10 खिलाड़ियों को मिलेंगे पुरस्कार
फिनाले के दूसरे दिन विजेता को दोनों आयु वर्ग में शीर्ष पांच खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम विजेता को 21 हजार, द्वितीय विजेता को 11 हजार, तीसरे स्थान वाले को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही चौथे विजेता को 3100 रुपये व पांचवें विजेता को 2100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।

uaMOzKKuBUw
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed