सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Amar Ujala chess competition concluded successfully with talented players in both senior junior categories

Chess Competition: अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता का शानदार समापन, सीनियर व जूनियर वर्ग में चमके प्रतिभाशाली

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Feb 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

नोएडा में आयोजित दो दिवसीय अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन हुआ, जिसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 63 स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सीनियर और जूनियर वर्ग में शीर्ष पांच खिलाड़ियों को विजेता घोषित करते हुए नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

Amar Ujala chess competition concluded successfully with talented players in both senior junior categories
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा, सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता 2026 का रविवार को सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों के बाद सीनियर और जूनियर दोनों श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिमागी दमखम, रणनीति और धैर्य का शानदार प्रदर्शन किया।
Trending Videos

 

इस प्रतियोगिता में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 63 स्कूलों से चयनित 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन स्विस सिस्टम के तहत किया गया, जिसमें कुल सात दौर खेले गए। पहले दिन चार और दूसरे दिन तीन दौर के मुकाबले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के विजेता
  • सीनियर श्रेणी (12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज, नोएडा की मोहिनी पंडित ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की हिया गुप्ता ने 6.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
  • तीसरे स्थान पर इंडस वैली स्कूल, नोएडा के आदि सिंह रहे।
  • चौथा स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा के सिद्धांत समीर को मिला।
  • पांचवें स्थान पर इंडस वैली स्कूल, नोएडा के जयांश रहे।

जूनियर वर्ग के विजेता
  • जूनियर श्रेणी (12 वर्ष तक आयु वर्ग) में जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के अवान तिवारी ने 6.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-5 के प्रणित राजपूत दूसरे स्थान पर रहे।
  • तीसरे स्थान पर कार्ल ह्यूबर स्कूल, नोएडा के विशेष रहे।
  • चौथा स्थान इंडस वैली स्कूल, नोएडा के आयांश चौरसिया को मिला।
  • पांचवें स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा के अव्युक्त जैन रहे।

हजारों खिलाड़ियों में से चुने गए फाइनलिस्ट
प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के करीब 4000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से चयनित खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबलों में जगह बनाई। मुकाबले फिडे के नियमों के तहत रैपिड फॉर्मेट में खेले गए, जहां प्रत्येक खिलाड़ी को 15 मिनट का समय और हर चाल पर 10 सेकंड का अतिरिक्त समय दिया गया।

विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार
  • दोनों आयु वर्गों में शीर्ष पांच खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • पहला स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 21 हजार रुपये।
  • दूसरा स्थान को 11 हजार रुपये।
  • तीसरा स्थान को 5100 रुपये।
  • चौथा स्थान को 3100 रुपये।
  • पांचवां स्थान को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
  • इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

आर्बिटरों की रही कड़ी निगरानी
प्रतियोगिता का आयोजन यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं गौतमबुद्ध नगर चेस एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। फाइनल मुकाबलों की निगरानी इंटरनेशनल आर्बिटर ललित कपूर, संयुक्त सचिव अतुल निगम और सीनियर आर्बिटर टीम ने की। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में रणनीतिक सोच, एकाग्रता और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed