सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   International pistol shooter Sambhaji Patil killed in car accident know details

Sambhaji Patil: अंतरराष्ट्रीय पिस्टल शूटर संभाजी की सड़क हादसे में मौत, 2016 में विश्वकप में जीता था स्वर्ण

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Feb 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय पिस्टल शूटर और 2016 जूनियर विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता संभाजी पाटिल की मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई।

International pistol shooter Sambhaji Patil killed in car accident know details
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय पिस्टल शूटर और 2016 जूनियर विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता संभाजी पाटिल का सोमवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 27 वर्ष के थे। यह हादसा महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हुआ, जब उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। अधिकारियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। संभाजी पाटिल अपने दोस्त और साथी शूटर यश चौधरी के साथ शूटिंग अभ्यास के लिए गुजरात जा रहे थे। कार यश चौधरी चला रहे थे और संभाजी आगे की सीट पर बैठे थे।
Trending Videos


सड़क हादसे में हुई मौत
बताया गया है कि तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान बाईं ओर से एक ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में संभाजी पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यश चौधरी इस हादसे में घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। संभाजी पाटिल मूल रूप से छत्रपति संभाजीनगर के निवासी थे। उनके परिवार के सदस्य शाम को अस्पताल पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार छत्रपति संभाजीनगर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में जीता था स्वर्ण
इस मामले में पालघर के मनोर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। खेल उपलब्धियों की बात करें तो संभाजी पाटिल ने 2016 में अजरबैजान में आयोजित जूनियर विश्व कप में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, 2017 विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने इसी स्पर्धा में 23वां स्थान हासिल किया था। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की वेबसाइट के अनुसार, संभाजी पाटिल को मशहूर शूटर और तत्कालीन राष्ट्रीय कोच जसपाल राणा से प्रशिक्षण मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed