{"_id":"698d548cac356a1e76000df3","slug":"love-declaration-backfires-ex-girlfriend-hit-back-after-olympian-on-air-infidelity-confession-winter-olympics-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यार का इजहार पड़ा भारी!: ओलंपिक स्टार के ऑन-एयर कबूलनामे पर एक्स-गर्लफ्रेंड नाराज, धोखे पर दिया करारा जवाब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
प्यार का इजहार पड़ा भारी!: ओलंपिक स्टार के ऑन-एयर कबूलनामे पर एक्स-गर्लफ्रेंड नाराज, धोखे पर दिया करारा जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलानो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
स्टुर्ला होम लेग्रेड का ओलंपिक कांस्य पदक उनके लाइव टीवी पर किए गए बेवफाई के कबूलनामे के कारण पीछे छूट गया। पूर्व गर्लफ्रेंड ने माफी को आसान नहीं बताया। आलोचना बढ़ने पर खिलाड़ी ने समय को गलत मानते हुए सार्वजनिक रूप से खेद जताया और ध्यान खेल पर लगाने की बात कही।
स्टुर्ला होम
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
विस्तार
नॉर्वे के बायएथलीट स्टुर्ला होम लेग्रेड ने मिलान-कोर्टिना विंटर ओलंपिक में पुरुषों की 20 किमी इंडिविजुअल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। खेल उपलब्धि सुर्खी बनती, उससे पहले लाइव इंटरव्यू में किया गया उनका निजी कबूलनामा खबरों पर छा गया। भावुक होते हुए उन्होंने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड को धोखा देने की बात मानी और दुनिया के सामने प्यार जताकर उसे वापस पाने की कोशिश की।
Trending Videos
पूर्व गर्लफ्रेंड का सख्त जवाब
हालांकि, उनकी इस सार्वजनिक अपील का जवाब उतना नरम नहीं था। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने अब करारा जवाब दिया है। नॉर्वेइयन अखबार वीजी से बातचीत में उन्होंने साफ कहा, 'पूरी दुनिया के सामने प्यार का इजहार करने के बाद भी उसे माफ करना आसान नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने खुद को इस स्थिति में रखने का चुनाव नहीं किया, और इसे झेलना तकलीफदेह है। हमारी बात हुई है और उसे मेरे जज्बात का पता है।'

स्टुरला होम
- फोटो : instagram @biathlonworld
'जिंदगी की सबसे बड़ी गलती'
इंटरव्यू में लेग्रेड ने बताया कि वह छह महीने पहले उनसे मिले थे, लेकिन तीन महीने पहले उन्होंने जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर दी। आंसुओं के बीच उन्होंने कहा, 'वह दुनिया की सबसे खूबसूरत और सबसे प्यारी इंसान हैं और हर कोई जान ले कि वह मेरे लिए कितनी मायने रखती हैं।'

Norwegian Olympic bronze medalist Sturla Holm breaks down in tears while using his platform to share that he cheated on his girlfriend pic.twitter.com/SYSHz5iGJ5
— Jomboy Media (@JomboyMedia) February 10, 2026
समय पर उठा सवाल
आलोचकों का कहना है कि इस कबूलनामे ने उसी इवेंट में जोहान-ओलाव बोटन के स्वर्ण पदक की चमक फीकी कर दी। बोटन ने अपनी जीत दिसंबर में दिवंगत हुए सिवर्ट गुट्टॉर्म बक्केन को समर्पित की थी, लेकिन चर्चा का केंद्र लेग्रेड का बयान बन गया।
आलोचकों का कहना है कि इस कबूलनामे ने उसी इवेंट में जोहान-ओलाव बोटन के स्वर्ण पदक की चमक फीकी कर दी। बोटन ने अपनी जीत दिसंबर में दिवंगत हुए सिवर्ट गुट्टॉर्म बक्केन को समर्पित की थी, लेकिन चर्चा का केंद्र लेग्रेड का बयान बन गया।
स्टुरला होम
- फोटो : instagram @biathlonworld
माफी और सफाई
बुधवार को लेग्रेड ने औपचारिक माफी जारी की। उन्होंने कहा, 'नॉर्वेइयन बायथलॉन के जश्न के दिन मुझे यह निजी कहानी साझा करने का गहरा अफसोस है। मैं इन दिनों खुद जैसा महसूस नहीं कर रहा और साफ सोच नहीं पा रहा।' उन्होंने बोटन से कहा कि पूरा ध्यान उन्हीं पर होना चाहिए था और अपनी पूर्व साथी से भी माफी मांगी। साथ ही कहा कि अब वह आगे सवाल नहीं लेंगे और बाकी रेस पर ध्यान देंगे।