Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Tennis star Rafael Nadal becomes father wife Maria Francisca Perello gives birth to a baby boy
{"_id":"63424067803ed93fbe29ef5f","slug":"tennis-star-rafael-nadal-becomes-father-wife-maria-francisca-perello-gives-birth-to-a-baby-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rafael Nadal: 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके राफेल नडाल बने पिता, पत्नी मारिया पेरेलो ने बेटे को दिया जन्म","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Rafael Nadal: 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके राफेल नडाल बने पिता, पत्नी मारिया पेरेलो ने बेटे को दिया जन्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:24 PM IST
सार
नडाल एटीपी रैंकिंग में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। पहले पायदान पर उनके ही देश के कार्लोस अल्कारेज हैं। वह हाल ही में लेवर कप में दिखाई दिए थे। यह स्विट्जरलैंड के टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर का आखिरी टूर्नामेंट था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्पेन के टेनिस स्टार और 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके राफेल नडाल शनिवार (आठ अक्तूबर) को पहली बार पिता बने। उनकी पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने बेटे को जन्म दिया। नडाल ने जुलाई में बताया था कि पेरेलो मां बनने वाली हैं।
2 of 6
नडाल और मारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने इस बात की जानकारी दी कि नडाल पिता बन गए हैं। फैंस और दुनिया भर के एथलीट नडाल को लगातार बधाई दे रहे हैं।
3 of 6
नडाल और मारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
रियल मैड्रिड ने ट्वीट में लिखा, ''हमारे प्रिय मानद सदस्य राफेल नडाल और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। हम इस पल की खुशी शेयर करने में आपके साथ शामिल हैं। शुभकामनाएं!"
नडाल और मारिया एक कार्यक्रम के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
नडाल ने 19 अक्तूबर 2019 को मारिया से शादी की थी और तीन साल बाद दंपति को अपने पहले बच्चे का आशीर्वाद मिला है। 36 साल के नडाल टेनिस पर ध्यान देने के लिए पहले पिता नहीं बनना चाहते थे।
विज्ञापन
5 of 6
रोजर फेडरर और राफेल नडाल
- फोटो : सोशल मीडिया
नडाल एटीपी रैंकिंग में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। पहले पायदान पर उनके ही देश के कार्लोस अल्कारेज हैं। वह हाल ही में लेवर कप में दिखाई दिए थे। यह स्विट्जरलैंड के टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर का आखिरी टूर्नामेंट था। वह सिर्फ पुरुष युगल में ही खेले थे। नडाल और फेडरर ने इस ऐतिहासिक मैच में जोड़ी बनाई थी, लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।