{"_id":"6a85e22c708cc5c8aa06f7e8","slug":"durand-cup-east-bengal-in-the-final-defeated-sc-delhi-in-a-penalty-shootout-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durand Cup: ईस्ट बंगाल फाइनल में, पेनाल्टी शूटआउट में एससी दिल्ली को हराया; खिताबी मैच में किससे होगी भिड़ंत?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Durand Cup: ईस्ट बंगाल फाइनल में, पेनाल्टी शूटआउट में एससी दिल्ली को हराया; खिताबी मैच में किससे होगी भिड़ंत?
Wed, 19 Aug 2026 10:35 PM IST
मयंक त्रिपाठी
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:35 PM IST
सार
ईस्ट बंगाल एफसी ने रोमांचक मुकाबले में एससी दिल्ली को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
डूरंड कप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईस्ट बंगाल एफसी ने रोमांचक मुकाबले में एससी दिल्ली को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली। बुधवार को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए पहले सेमीफाइनल में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जहां गोलकीपर प्रभसुखन सिंह गिल ईस्ट बंगाल की जीत के सबसे बड़े नायक बने। मैच के दौरान भी गिल ने एससी दिल्ली के रोड्रिगिन्हो की पेनाल्टी बचाकर टीम को संकट से निकाला। शूटआउट में उन्होंने जुआन सेबास्टियन पेना का पेनाल्टी प्रयास रोक दिया। इसके बाद कप्तान मोहम्मद बासिम राशिद ने निर्णायक पेनाल्टी को गोल में बदलकर लाल-पीली जर्सी वाली टीम को फाइनल का टिकट दिलाया।
तीन बार पोस्ट से टकराई गेंद
ईस्ट बंगाल ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मैच में कई मौके बनाए। 16वें मिनट में बासिम राशिद की फ्री-किक क्रॉसबार से टकराई। इसके बाद जेसिन टी.के. का प्रयास भी गोलपोस्ट के बाहर से टकराकर निकल गया। दूसरे हाफ में राशिद का एक और शक्तिशाली शॉट पोस्ट से टकराया। मैच का सबसे बड़ा मौका एससी दिल्ली को 33वें मिनट में मिला, जब रोड्रिगिन्हो को पेनाल्टी मिली। हालांकि, गिल ने बाईं ओर शानदार डाइव लगाकर उनका शॉट रोक दिया। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने कई हमले किए, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका।
फाइनल में कोलकाता डर्बी की संभावना
पेनाल्टी शूटआउट में ईस्ट बंगाल के अनवर अली, रोहित दानू, लालचुंगनुंगा, क्रिस्टोफर जेम्स इकोनोमिडिस और बासिम राशिद ने गोल किए। एससी दिल्ली के पेना का प्रयास गिल ने रोक दिया। ईस्ट बंगाल अब रविवार, 23 अगस्त को होने वाले फाइनल में गुरुवार को शिलांग में मोहन बागान सुपर जायंट और मौजूदा चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा। मोहन बागान की जीत होने पर डूरंड कप के फाइनल में ऐतिहासिक कोलकाता डर्बी देखने को मिलेगी।