फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PV Sindhu beats Zhang Wen Yu to enter BWF World Championship pre-quarterfinals

Badminton: पीवी सिंधू ने झांग वेन यू को सीधे गेम में हराया, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में किससे होगी टक्कर?

Wed, 19 Aug 2026 09:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 19 Aug 2026 09:50 PM IST
सार

पीवी सिंधू ने कनाडा की झांग वेन यू को सीधे गेमों में 21-16, 21-17 से हराकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब सिंधू का सामना चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वांग जी यी से होगा, जहां उनकी नजरें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी।

विज्ञापन
PV Sindhu beats Zhang Wen Yu to enter BWF World Championship pre-quarterfinals
पीवी सिंधू - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा की झांग वेन यू को सीधे गेमों में 21-16, 21-17 से हराकर महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने 34 मिनट में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले गेम में सिंधू ने बनाए रखा दबदबा
सिंधू ने मुकाबले की शुरुआत तेज अंदाज में की और लगातार चार अंक हासिल किए। हालांकि, झांग वेन यू ने जल्द ही वापसी करते हुए भारतीय खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। कनाडाई शटलर स्कोर के मामले में सिंधू के करीब बनी रहीं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआती गेम में नियंत्रण बनाए रखा। सिंधू 11-9 की बढ़त के साथ इंटरवल पर पहुंचीं। ब्रेक के बाद भी झांग ने चुनौती पेश की, लेकिन गेम के निर्णायक चरण में सिंधू ने धैर्य बनाए रखा। उन्होंने 19-15 की बढ़त हासिल करने के बाद सिर्फ 16 मिनट में पहला गेम 21-16 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे गेम में झांग ने दी कड़ी चुनौती
  • दूसरे गेम में मुकाबला और रोमांचक हो गया। झांग वेन यू ने सिंधू को आसानी से बढ़त बनाने का मौका नहीं दिया। एक समय स्कोर 9-9 से बराबर हो गया और इसके बाद कनाडाई खिलाड़ी ने लगातार अंक जुटाते हुए इंटरवल तक 11-9 की बढ़त बना ली।
  • इंटरवल के बाद सिंधू ने अपने अनुभव और आक्रामक खेल का शानदार इस्तेमाल किया। उन्होंने लगातार पांच अंक हासिल करते हुए मुकाबले का रुख पलट दिया और फिर से बढ़त बना ली।
  • झांग ने इसके बाद भी हार नहीं मानी और सिंधू पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, जीत के करीब पहुंचते ही भारतीय स्टार ने अपना संयम बनाए रखा और दूसरे गेम को 21-17 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अंतिम-16 में वांग जी यी से मुकाबला
इस जीत के साथ सिंधू ने टूर्नामेंट के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वांग जी यी से होगा। वांग जी यी ने भी बुधवार को मलेशिया की करुवाथेवन लेतशाना को 21-16, 21-9 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। सिंधू और वांग के बीच होने वाला मुकाबला टूर्नामेंट के अगले दौर में भारत के लिए अहम मुकाबला होगा।

आयुष शेट्टी भी अगले दौर में पहुंचे
सिंधू की जीत के साथ ही भारत के लिए बुधवार का दिन और भी खास रहा। पुरुष सिंगल्स में आयुष शेट्टी ने भी अगले दौर में जगह बनाई। उन्होंने श्रीलंका के डुमिंडु अबेविक्रमा को महज 26 मिनट में 21-8, 21-10 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। अब भारतीय प्रशंसकों की नजरें सिंधू और वांग जी यी के बीच होने वाले मुकाबले पर होंगी, जहां सिंधू की नजरें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed