लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए टीवी के मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो जितना आम लोगों को पसंद है उतना ही सेलेब्स भी इस शो में काफी दिलचस्पी रखते हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं बिग बॉस 7 की विजेता रह चुकीं अभिनेत्री गौहर खान। गौहर शो के इस सीजन को लगातार देख रही हैं। इतना ही नहीं वह शो में होने वाली हर हरकत को लेकर काफी सक्रिय भी रहती हैं। वह लगातार इस शो को लेकर अपने विचार साझा करती रहती हैं।
Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के सपोर्ट में आईं अभिनेत्री गौहर खान, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया पक्षपाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहर ने लिखा, "ईशान इतना हाथ उठ सकता था, तो उठो और बहार जाओ !!! जस्ट टॉक नो दम!" इस ट्वीट से उनका मतलब था कि ईशान केवल बात करता है, धमकाता है, लेकिन उसके आगे कुछ नहीं करता है। हालांकि, एक्ट्रेस की यह बात सोशल मीडिय यूजर्स को रास नहीं आई।
एक यूजर ने प्रतीक के खिलाफ किए ईशान के एक्शन को सही बताते हुए उनका समर्थन किया। उन्होंने बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी को "पक्षपातपूर्ण" कहते हुए लिखा, "लेकिन प्रतीक ने उन पर स्प्रे किया ...अब आप पक्षपाती हो रहे हैं।" वहीं, खुद को पक्षपाती कहने पर अभिनेत्री ने ना सिर्फ इस नेटिजन को जवाब दिया बल्कि यह भी बताया कि जब उन्होंने ईशान के खिलाफ ट्वीट किया तो उसका क्या मतलब था।
"वास्तव में बिल्कुल नहीं, प्रतीक ने ईशान की पीठ पर स्प्रे किया, यह सबसे खतरनाक कार्य नहीं है?? यह एक डियो था। लेकिन ईशान ने तो प्रतीक पर धातु की मूर्ति फेंकी, जिससे राजीव को चोट लगी, तो उसने स्प्रे करना जारी रखा। उसकी आंख में स्प्रे करना गलती थी कोई साजिश नहीं। इसलिए शांत हो जाओ।"
हालांकि, इसके बाद कई यूजर्स ने उनके सपोर्ट में भी कई ट्वीट किए हैं। वहीं, गौहर ने भी विशाल के समर्थन में ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "मुझे विशाल के लिए बुरा लग रहा है, पिछले हफ्ते से उन्हें बेवजह जज किया जा रहा है! उन पर घर में होने वाली हर चीजों की आरोप लगाया जा रहा है। दुखद।