Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Wimbledon Mens Singles Final 2024 Carlos Alcaraz vs Novak Djokovic Match Preview Records and Stats
{"_id":"669371a8a71268e1c70fe8b1","slug":"wimbledon-mens-singles-final-2024-carlos-alcaraz-vs-novak-djokovic-match-preview-records-and-stats-2024-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wimbledon Final: पिछली हार का बदला लेने उतरेंगे जोकोविच, अल्काराज की नजरें लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wimbledon Final: पिछली हार का बदला लेने उतरेंगे जोकोविच, अल्काराज की नजरें लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:05 PM IST
सार
अल्काराज और जोकोविच का सामना कुल पांच बार हो चुका है। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहली भिडंत मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में हुई थी। जोकोविच का अल्काराज के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 3-2 का है।
विज्ञापन
1 of 4
विंबलडन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्काराज के बीच रविवार को विंबलडन के पुरुष सिंगल्स वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एक साल पहले भी इस टूर्नामेंट के खिताबी मैच में दोनों खिलाड़ियों का सामना हुआ था जहां पांच सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में अल्काराज इस सर्बियाई खिलाड़ी पर भारी पड़े थे। उस समय एक मोड़ पर जोकोविच लय गंवा बैठे थे और इसका फायदा स्पेनिश खिलाड़ी ने उठाया था। अब एक बार फिर इन दोनों का सामना होगा जहां जोकोविच की नजरें अपने 25वें ग्रैंडस्लैम पर होंगी, जबकि अल्काराज खिताब का बचाव करना चाहेंगे।
2 of 4
नोवाक जोकोविच
- फोटो : ATP Tour
जोकोविच की चुनौती नहीं आसान
भले ही अल्काराज ने पिछले साल जोकोविच को हराया था, लेकिन किसी भी खिलाड़ी के लिए 24 बार के इस ग्रैंडस्लैम विजेता को रोक पाना आसान नहीं होता। अल्काराज ने ग्रास कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन किया है। वह फ्रांसिस टियाफो, टॉमी पॉल और डेनिल मेदवेदेव के खिलाफ पहला सेट हारे और फिर वापसी की।
3 of 4
कार्लोस अल्काराज
- फोटो : Wimbledon
हेड टू हेड रिकॉर्ड
अल्काराज और जोकोविच का सामना कुल पांच बार हो चुका है। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहली भिडंत मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में हुई थी। जोकोविच का अल्काराज के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 3-2 का है। जोकोविच और अल्काराज के बीच पिछली बार मुकाबला पिछले साल एटीपी फाइनल्स में हुआ था जहां जोकोविच जीत दर्ज करने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नोवाक जोकोविच
- फोटो : Roalnd-Garos
विंबलडन के सबसे उम्रदराज चैंपियन बनने के करीब जोकोविच
37 वर्षीय जोकोविच अगर अल्काराज की चुनौती से पार पाने में सफल रहे तो वह टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज चैंपियन बन जाएंगे। जोकोविच विंबलडन में घुटने की सर्जरी से उबरकर आए थे, लेकिन उन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देने में सफल रहे हैं। वहीं, जोकोविच अब स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की बराबरी करने के करीब पहुंच गए हैं। ओपन ऐरा में फिलहाल फेडरर एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने आठ बार विंबलडन का खिताब जीता है। जोकोविच सात बार इस टूर्नामेंट के चैंपियन बन चुके हैं, जबकि पीट संप्रास के नाम भी इतने ही विंबलडन खिताब हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।