सब्सक्राइब करें

FIDE Grand Swiss: विश्व चैंपियन गुकेश को 14 साल के यागिज ने ड्रॉ पर रोका, वैशाली संयुक्त रूप से शीर्ष पर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Sep 2025 08:17 AM IST
सार

ओपन वर्ग में गुकेश ने एर्दोगमस के खिलाफ जीत की स्थिति से शुरुआत की थी, लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सके। महिलाओं के वर्ग में भारत की वैशाली ने विजयी अभियान जारी रखा और लगातार दो जीत दर्ज कर दो अंक लेकर वह संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचीं।

विज्ञापन
World Champion D Gukesh was held to draw by Yagiz Khan Erdogmus Vaishali in joint lead in FIDE Grand Swiss
डी गुकेश - फोटो : PTI

विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को फिडे ग्रैंड स्विस के दूसरे दौर में तुर्किये के 14 वर्षीय यागिज खान एर्दोगमस ने ड्रॉ पर रोका, जबकि गत चैंपियन आर वैशाली ने महिलाओं के वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। दो गेमों में जीत के साथ वह ऑस्ट्रिया की ओलगा बेडेल्का के साथ संयुक्त रूप शीर्ष पर हैं। ओपन वर्ग में गुकेश ने एर्दोगमस के खिलाफ जीत की स्थिति गंवा दी और अंततः ड्रॉ के लिए समझौता करना पड़ा, लेकिन शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रज्ञानंद ने इवान जेनलियान्स्की को हराकर इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत हासिल की।

Trending Videos
World Champion D Gukesh was held to draw by Yagiz Khan Erdogmus Vaishali in joint lead in FIDE Grand Swiss
आर प्रज्ञानंद - फोटो : PTI
प्रज्ञानंद ने की वापसी 
ओपन वर्ग में गुकेश ने एर्दोगमस के खिलाफ जीत की स्थिति से शुरुआत की थी, लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सके। दूसरी ओर, भारत के एक अन्य ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने वापसी की और रूस के जेनलियान्स्की के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रहे। जेनलियान्स्की फिडे झंडे के तले खेलने उतरे क्योंकि रूस पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ओपन वर्ग में फ्रांस के अलिरेजा फिरोजा, ईरान के परहम माघसूदलो और स्लोवेनिया के एंटन डेमचेंको दो-दो अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Champion D Gukesh was held to draw by Yagiz Khan Erdogmus Vaishali in joint lead in FIDE Grand Swiss
प्रज्ञानंद और वैशाली - फोटो : ANI
वैशाली के पास एकल बढ़त बनाने का मौका 
महिलाओं के वर्ग में भारत की आर वैशाली ने विजयी अभियान जारी रखा और लगातार दो जीत दर्ज कर दो अंक लेकर वह संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचीं। रेटिंग में अपनी मजबूत स्थिति के कारण वैशाली के पास एकल बढ़त हासिल करने का मौका है। उन्होंने दो साल पहले यहां जीत दर्ज की थी और एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार हैं। यह ग्रैंड स्विस का चौथा सत्र है जहां दोनों वर्ग के शीर्ष दो खिलाड़ियों के पास अगले साल होने वाले फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने का मौका होगा। आठ खिलाड़ियों के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से विश्व चैंपियनशिप का अगला चैलेंजर तय होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed