फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपका चालान कटा है या नहीं? ये रहा जानने से लेकर घर बैठे पेमेंट करने तक का आसान तरीका

Sat, 16 Oct 2021 05:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 16 Oct 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
challan official website how to check my challan challan status
चालान चेक करने का तरीका - फोटो : istock

एक जगह से दूसरी जगहों पर जाने के लिए हम वाहन का उपयोग करते हैं। कई लोग सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें एक टिकट लेकर लोग एक जगह से दूसरी जगह तक का सफर करते हैं। जैसे- मेट्रो, बस, टैक्सी आदि। वहीं, कुछ लोग अपने निजी वाहन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें कार और बाइक शामिल हैं। कोई अपने दफ्तर जाता है, तो कोई कहीं अन्य जगहों पर अपने निजी वाहन से जाता है। निजी वाहन से जाने का ये फायदा होता है कि बस पकड़ने बस स्टैंड या मेट्रो के लिए मेट्रो स्टेशन नहीं जाना पड़ता है आदि। लेकिन अमूमन आपने लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि उनका चालान कट गया है? यही नही, कई लोगों का तो चालान तक कट जाता है, लेकिन उन्हें इस बारे में पता ही नहीं चल पाता है। ऐसा इसलिए भी होता है कि आजकल रेड लाइट पर कैमरों से भी चालान कट रहा है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका चालान कटा है या नहीं? तो इसका एक बेहद आसान तरीका है, जिससे आप मिनटों में इस बारे में जान सकते हैं और साथ ही घर बैठे ही पेमेंट भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

challan official website how to check my challan challan status
चालान चेक करने का तरीका - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

ये रहा आसान तरीका:-

स्टेप 1:

  • सबसे पहले आपको ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना है।
challan official website how to check my challan challan status
चालान चेक करने का तरीका - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

स्टेप 2:

  • इसके बाद आपको सामने कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी। जैसे- गाड़ी संख्या, डीएल नंबर, चेसिस नंबर आदि। आपको इन सभी को यहां भरना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
challan official website how to check my challan challan status
चालान चेक करने का तरीका - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

स्टेप 3:

  • जब आप अपनी सारी डिटेल्स यहां भर दें, तो इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर गेट डिटेल पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको यहां दिखा देगा कि आपकी गाड़ी पर चालान हैं तो कितने हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
challan official website how to check my challan challan status
चालान चेक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4:

  • अगर आपको यहां अपना कटा हुआ चालान दिखता है, तो उसकी पूरी जानकारी यहां दी होती है कि ये किस लिए कटा है। ऐसे मे आप यहीं 'पेमेंट' पर जाकर घर बैठे ही अपना चालान जमा करा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed