सरकारी या गैर सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले कई लोगों का पीएफ हर महीने कटता है। अगर आपका भी पीएफ का पैसा हर महीने कटता है तो हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं। अक्सर लोग अपने पीएफ बैलेंस के विषय में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं, पर ज्यादा जानकारी ना होने के कारण वो इस बारे में जान नहीं पाते। पीएफ बैलेंस के विषय में जानने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। इसे चेक करना काफी आसान है। आइए जानते हैं उन तरीकों केे बारे में जिनकी मदद से आप अपने पीएफ बैलेंस को आसानी से चेक कर सकते हैं -
{"_id":"6166b2278ebc3e25e07bd360","slug":"epfo-how-to-check-pf-balance-online-know-the-method-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: SMS के अलावा भी इन तरीकों से आप चेक कर सकते हैं अपना पीएफ बैलेंस, ये रहा प्रोसेस","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
काम की बात: SMS के अलावा भी इन तरीकों से आप चेक कर सकते हैं अपना पीएफ बैलेंस, ये रहा प्रोसेस
Wed, 13 Oct 2021 04:14 PM IST
संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 13 Oct 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
How to check pf balance
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How to check pf balance
- फोटो : Amar Ujala
मिस्ड कॉल के जरिए ऐसे करें अपने पीएफ बैलेंस को चेक
अगर आप मिस्ड कॉल के जरिए अपने पीएफ के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। उसके थोड़ी ही देर बाद आपके पंजीकृत नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें आपके पीएफ बैलेंस के बारे में जानकारी होगी।
How to check pf balance
- फोटो : EPFO
उमंग एप की मदद से ऐसे जानें अपना पीएफ बैलेंस
- सबसे पहले आपको अपने फोन में उमंग एप को डाउनलोड करना है।
- डाउनलोड करने के बाद अपने मोबाइल नंबर से एप पर रजिस्टर करने के बाद लॉगिन करें।
- सबसे ऊपर आपको लेफ्ट कॉर्नर में Service Directory का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
- अब आपको EPFO के ऑप्शन को सर्च करना है। उसके बाद आप View Passbook के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आप अपने UAN नंबर और OTP की मदद से पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check pf balance
- फोटो : EPFO
EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसे करें अपना पीएफ बैलेंस चेक
- इसके लिए आपको EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उसके बाद IN पर ई पासबुक के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके समक्ष एक IN पेज आएगा। डिटेल्स में आपको अपना यूजर नेम, यूएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करना है।
- डिटेल्स फिल करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। वहां आपको अपनी मेंबर आईडी चेक करनी है। उसे करने के बाद आप पासबुक पर पीएफ बैलेंस देख सकते हैं।