रिलायंस के जियो फोन के बाजार में आने के साथ ही भारतीय मोबाइल बाजार में 4जी फीचर फोन का क्रेज देखने को मिल रहा है। जियो के बाद कई सारी कंपनियों ने सस्ता 4जी फोन पेश किए। वैसे आपको बता दें कि जियो फोन और बीएसएनएल-माइक्रोमैक्स के 4जी फीचर फोन के अलावा दूसरे 4जी फीचर फोन भी मार्केट में हैं। आइए देखते हैं।
जियो फोन समेत ये हैं भारत में मिलने वाले चार 4G VoLTE फीचर फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Intex Turbo+ 4G
घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने इसी साल अगस्त में अपने इस 4जी फीचर फोन को पेश किया था। इस फोन में 4G LTE और VoLTE दोनों सपोर्ट है। इसके अलावा इस फोन में 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले, 2MP का रियर कैमरा, 0.3MP का फ्रंट कैमरा, 512MB रैम, 4 जीबी स्टोरेज, 2000mAh की बैटरी और फोन की कीीमत 1,999 रुपये है।
Lava Connect M1
यह फोन भी मेड इन इंडिया है। यह फोन 3,499 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसे 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में एंड्रॉयड के साथ-साथ Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 1.2GHz का क्वॉडकोर प्रोसेस, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 512MB रैम, 1750mAh की बैटरी और 0.3MP का रियर कैमरा है, हालांकि वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट कैमरा नहीं है।
Bharat 1
माइक्रोमैक्स के इस Bharat 1 फोन के खासियत की बात करें तो इसमें जियो फोन की तरह ही 2.4 इंच की डिस्प्ले, 512 एमबी रैम और 4GB स्टोरेज है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 22 भाषाओं का सपोर्ट, 2000mAh की बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, फ्रंट में VGA कैमरा, BHIM UPI पेमेंट ऐप प्री-लोडेड मिलेगा। फोन की कीमत 2,200 रुपये है। इस फोन को बीएसएनएल के ऑफर के साथ बेचा जा रहा है।
JIO PHONE
फोन में 2.4 इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज का स्प्रिडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू, 512 एमबी रैम, 4 जीबी स्टोरेज, सिंगल सिम सपोर्ट, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 2000 एमएएच बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट है। फोन की कीमत 1,500 रुपये है, हालांकि तीन साल बाद पूरे पैसे कुछ शर्तों के साथ वापस भी मिल जाएंगे।