फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amazfit Neo Review: जबरदस्त बैटरी वाली एक कूल फिटनेस ट्रैकर

Mon, 26 Oct 2020 06:01 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 26 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Amazfit Neo Review for who want retro fitness tracker
Amazfit Neo - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

भारतीय स्मार्टवॉच बाजार में नंबर-1 स्मार्टवॉच ब्रांड Amazfit ने अपनी रेट्रो स्टाइल वाली स्मार्टवॉच Amazfit Neo की लॉन्चिंग पिछले महीने ही की है। Amazfit Neo की कीमत 2,499 रुपये है। Amazfit Neo एक डिजिटल स्मार्टवॉच है। इसमें नेविगेशन और सेटिंग के लिए चार बटन दिए गए हैं। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 28 दिनों के बैकअप का दावा है और इसमें मोनोक्रोम डिस्प्ले है। कंपनी ने इसे रेट्रो वॉच नाम दिया है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए इसे 5ATM रेटिंग मिली है। इसमें 24x7 हर्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर भी है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसी है यह वॉच...

Amazfit Neo Review for who want retro fitness tracker
Amazfit Neo - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

Amazfit Neo की स्पेसिफिकेशन
इसमें पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस (PAI) फीचर भी मिलेगा। अमेजफिट नीयो का मुकाबला हाल ही में लॉन्च Mi Smart Band 5 से होगा। यह वॉच ब्लैक, ग्रीन और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। यह स्मार्टवॉच स्लीप मॉनिटर और रैपिड आई मूवमेंट ट्रैक करने में भी सक्षम है। यह स्मार्टवॉच 20 मिनट से अधिक के पावरनैप को भी ट्रैक करने में सक्षम है। इसमें 160mAh की बैटरी है जिसे लेकर 28 दिनों के बैकअप का दावा है। वहीं पावरसेविंग मोड में 37 दिनों के बैकअप दावा किया जा रहा है। वॉच का वजन 32 ग्राम है और इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। वॉच पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे।

Amazfit Neo Review for who want retro fitness tracker
Amazfit Neo - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Amazfit Neo की डिजाइन और डिस्प्ले

Amazfit Neo की डिजाइन रेट्रो वाली है। यह वॉच एक डिजिटल वॉच है, लेकिन हर्ट रेट मॉनिटरिंग, फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन का अलर्ट और फिटनेस ट्रैकर जैसे फीचर्स होने के कारण यह एक स्मार्टवॉच भी है। डिजाइन काफी कूल और क्यूट है। डिजाइन के मामले में यह Amazfit Neo स्पोर्ट्स लुक पसंद करने वालों को पसंद आएगी। ट्रेवलर्स के लिए यह वॉच परफेक्ट है। इसमें नेविगेशन के लिए कुल चार बटन हैं जिनमें सेलेक्ट, बैक, अप और डाउन शामिल हैं। डिस्प्ले ब्लैक एंड व्हाइट है और इसमें टच का सपोर्ट नहीं है। इसमें एक साधारण एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की बनावट इस तरीके से की गई है कि उस पर आसानी से खरोंच नहीं आने वाले हैं। नोटिफिकेशन आने या वेकअप करने पर वॉच की लाइट जलती है। इसमें अलवेज ऑन डिस्प्ले है। वॉच की स्ट्रैप सिलिकॉन की तो नहीं है। रेट्रो स्टाइल में यह थोड़ा हार्ड है। वॉच की बॉडी प्लास्टिक की है। तो कुल मिलाकर हम कह सकते हैं कि इस वक्त बाजार में इस डिजाइन की कोई स्मार्टवॉच कम फिटनेस ट्रैकर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazfit Neo Review for who want retro fitness tracker
Amazfit NEO - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

Amazfit Neo की परफॉर्मेंस
सबसे पहले आपको बता दें कि Amazfit Neo पूरी तरह से एक स्मार्टवॉच नहीं है। फिटनेस वॉच और स्मार्टवॉच का यह एक कॉम्बो पैक है। Amazfit Neo पर फोन पर आने वाले सभी तरह के नोटिफिकेशन मिलते हैं। यदि कॉल आ रहा है कि यह वॉच बिप की आवाज के साथ आपको अलर्ट करेगी और डिस्प्ले पर कॉलिंग का साइन बनकर आएगा, हालांकि कॉल करने वाला का नाम या नंबर वॉच पर नहीं दिखेगा। मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन भी आपको इसी तरह मिलेंगे। इसमें ऑटोमेटिक एक्टिविटी ट्रैकर है।

विज्ञापन
Amazfit Neo Review for who want retro fitness tracker
Amazfit Neo - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

वॉच में दिए गए 4 बटन का इस्तेमाल वॉच को ऑन करने, रिसेट करने, हर्ट रेट देखने, बैटरी लेवल देखने, वेदर, कैलोरी बर्न, टेंपरेचर,स्टेप काउंटर आदि के लिए कर सकते हैं। यह वॉच आपके स्टेप्स को किलोमीटर में कंवर्ट करके बताती है। यह फीचर हमें काफी पसंद आया, क्योंकि इस प्राइस रेंज में मौजूद किसी वॉच में यह फीचर नहीं है। हर बार बटन दबाने पर बिप की आवाज को बचपन में ले जाएगी। वॉच को ZEPP मोबाइल एप से कंट्रोल किया जा सकेगा। वॉच में रिकॉर्ड होने वाले सभी डाटा को आप इस एप पर देख सकते हैं। तो यदि आप किसी ऐसी स्पोर्ट्स वॉच की तलाश में हैं जो फिटनेस ट्रैकर का भी काम करे और स्मार्टवॉच का भी, साथ ही लुक कूल हो तो यह वॉच आपके लिए परफेक्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed