आईफोन लवर्स के लिए एक अच्छी खबर आई है। Apple iPhone 13 की फ्लिपकार्ट पर कीमत में भारी गिरावट आई है और 5G फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपनी सबसे कम कीमत पर लिस्ट है। यदि आप iPhone को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इसे बैंक कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर से साथ 30 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। फोन की कीमत 69,900 रुपये है। चलिए जानते हैं आईफोन 13 के ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
IPhone 13 के साथ मिल रहा दमदार डिस्काउंट, 30 हजार से भी कम में आपका हो सकता है फोन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान में Apple iPhone 13 के 128GB स्टोरेज मॉडल को फ्लिपकार्ट पर 58,749 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन एपल के ऑनलाइन स्टोर पर 69,900 रुपये में उपलब्ध है, जिसका मूल रूप से मतलब है कि उपयोगकर्ताओं को फ्लिपकार्ट के माध्यम से आईफोन 13 पर 11,151 रुपये की छूट मिलेगी।
वहीं फोन के साथ एसबीआई क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 10% की छूट (अधिकतम 750 रुपये), फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक, एसबीआई क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 250 रुपये की छूट और आसान ईएमआई की सुविधा मिल रही है। फोन के साथ 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। यानी आप पुराने फोन के बदले और बचत कर सकते हैं। हालांकि, आपके पुराने फोन की वैल्यू फोन की कंडीशन, कंपनी और फोन के मॉडल पर निर्भर करती है।
iPhone 13 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2532×1170 पिक्सल है। फोन में A15 बायोनिक प्रोसेसर है जो कि 5nm प्रोसेस है। iPhone 13, 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट में आता है। iPhone 13 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के साथ 20W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।