फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top SmartWatch: 5,000 रुपये से कम कीमत वाली टॉप-5 स्मार्टवॉच, कॉलिंग फीचर भी मिलेगा

Mon, 28 Aug 2023 01:23 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 28 Aug 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
Best budget smartwatches under Rs 5000 from brand like Redmi OnePlus Fastrack Boat and Amazfit
Best smartwatches under Rs 5,000 - फोटो : अमर उजाला

भारत का वियरेबल गैजेट (पहनने योग्य गैजेट) का मार्केट 53.3 फीसदी की दर वार्षिक तौर पर बढ़ रहा है। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पहनने योग्य गैजेट के बाजार में 2023 की पहली छमाही में 57.8 मिलियन यूनिट की शिपिंग के साथ 53.3 प्रतिशत की मजबूत वार्षिक वृद्धि देखी गई। आज हर प्राइस सेगमेंट में आपको स्मार्टवॉच मिल जाएंगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 5,000 रुपये से कम कीमत में बेस्ट-5 स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

Best budget smartwatches under Rs 5000 from brand like Redmi OnePlus Fastrack Boat and Amazfit
Redmi Watch 3 Active - फोटो : Xiaomi

Redmi Watch Active 3
रेडमी वॉच 3 एक्टिव की कीमत 2,999 रुपये है। इस वॉच में 1.83 इंच एलसीडी डिस्प्ले मिलती है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। कॉलिंग के लिए वॉच में इनबिल्ट माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर भी मिलता है। Redmi Watch 3 Active 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और ब्लड ऑक्सीजन लेवल सेंसर और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है। वॉच में 200 से अधिक वॉच फेसेस का भी सपोर्ट है। बैटरी की बात करें तो स्मार्टवॉच में 289mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह सामान्य उपयोग के साथ 12 दिनों तक और अधिक उपयोग के साथ आठ दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है।

Best budget smartwatches under Rs 5000 from brand like Redmi OnePlus Fastrack Boat and Amazfit
OnePlus Nord Watch Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
OnePlus Nord smartwatch

इस वॉच की कीमत 4,999 रुपये है। OnePlus Nord Watch के साथ 1.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है। OnePlus Nord Watch के साथ महिलाओं के पीरियड को भी ट्रैक करने का फीचर दिया गया है। OnePlus Nord Watch में इनबिल्ट GPS भी दिया गया है जो कि 3-एक्सिस एक्सेरीलोमीटर के साथ आता है। हार्ट रेट ट्रैकिंग के साथ स्ट्रेस मॉनिटरिंग और SpO2, स्लीप ट्रैकिंग भी है। इसके साथ 105 स्पोर्ट्स मोड का भी सपोर्ट है। OnePlus Nord Watch में ब्लूटूथ 5.2 है और इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। OnePlus Nord Watch के साथ 230mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए OnePlus Nord Watch  को IP68 की रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best budget smartwatches under Rs 5000 from brand like Redmi OnePlus Fastrack Boat and Amazfit
NoiseFit Diva - फोटो : अमर उजाला
NoiseFit Diva Smart Watch

न्वाइज की इस वॉच की कीमत 3,499 रुपये है। NoiseFit Diva के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। इसमें Noise Buzz भी मिलता है जिसकी मदद से आप वॉच में ही 10 कॉन्टेक्ट को सेव कर सकते हैं। NoiseFit Diva में 1.1 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है। NoiseFit Diva की बैटरी लाइफ को लेकर 4 दिनों के बैकअप का दावा किया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए NoiseFit Diva को IP67 की रेटिंग मिली है। इसमें हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट, SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर और पीरियड ट्रैकर मिलते हैं।

विज्ञापन
Best budget smartwatches under Rs 5000 from brand like Redmi OnePlus Fastrack Boat and Amazfit
Fastrack Reflex Invoke Pro - फोटो : अमर उजाला

Fastrack Reflex Invoke Pro
इस वॉच की कीमत 4,495 रुपये है। इसमें 1.3 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है। इसमें ऑटो एक्टिविटी ट्रैकर भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed