{"_id":"5ec24e6b13bee362f6126cb1","slug":"best-gaming-mobile-under-20000-including-realme-x2-and-redmi-note-9-pro-know-price-and-specs-in-detail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपको भी है गेम खेलने का शौक, तो ये स्मार्टफोन बनेंगे आपकी पहली पसंद","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
आपको भी है गेम खेलने का शौक, तो ये स्मार्टफोन बनेंगे आपकी पहली पसंद
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय वर्मा
Updated Mon, 18 May 2020 02:58 PM IST
सार
इन गेमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा हाई एंड प्रोसेसर
शानदार गेमिंग एक्सपेरियंस के लिए मिलेगी 6GB रैम
कीमत 20,000 रुपये से कम
विज्ञापन
1 of 5
gaming smartphone
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के दौर में गेमिंग का महत्व इतना बढ़ गया है कि अब ज्यादातर कंपनियां गेमिंग स्मार्टफोन ही बाजार में उतार रही हैं। उदाहरण के तौर पर Nubia ने पिछले महीने ही गेमिंग फोन को लॉन्च किया था, हालांकि इन डिवाइसेज की कीमत इतनी महंगी होती हैं कि लोग केवल इनके बारे में खरीदने की सोच ही सकते हैं। लेकिन आज हम गेमिंग लवर्स के लिए कुछ बजट रेंज वाले गेमिंग स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 20,000 रुपये से कम है। तो आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...
2 of 5
realme x2
- फोटो : amar ujala
Realme X2
अगर आप गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आप इस डिवाइस को अपने लिए चुन सकते है। इस स्मार्टफोन के 6GB+128GB स्टोर वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
3 of 5
Poco X2
Poco X2
पोको एक्स2 स्मार्टफोन गेमिंग के लिए बेहतर है। इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आपको इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले, 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Redmi Note 9 pro max
Redmi Note 9 Pro Max
रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बाजार में 17,999 रुपये की कीमत के साथ बाजार में उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में रेडमी नोट 9 प्रो की तरह चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।
विज्ञापन
5 of 5
vivo u20
- फोटो : amar ujala
Vivo U20
इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो इस फोन के में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। इस फोन में 5000एमएएच की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। फोन में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।