फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये खास स्मार्ट टीवी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sun, 17 May 2020 02:58 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 17 May 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
best smart tv under 20000  including Motorola  and Mi LED Smart TV  know price and specs in hindi
32 inch smart tv
भारतीय बाजार में स्मार्ट टीवी को लेकर प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। अब ज्यादातर कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए बजट रेंज वाले स्मार्ट टीवी पेश कर रही हैं, जिसमें यूजर्स को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर यूट्यूब और हॉटस्टार जैसे प्रीमियम एप्स तक का सपोर्ट मिला है। अगर ऐसे में आप भी अपने लिए स्मार्ट टीवी की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं। इस सूची में 20,000 से कम कीमत वाले स्मार्ट टीवी शामिल हैं। तो आइए इन लेटेस्ट स्मार्ट टीवी पर डालते हैं एक नजर...

 
best smart tv under 20000  including Motorola  and Mi LED Smart TV  know price and specs in hindi
MOTOROLA - फोटो : flipkart

Motorola (32 inch) 
इस स्मार्ट टीवी की कीमत 13,999 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी में आपको 32 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। साथ ही कंपनी आपको इस स्मार्ट टीवी में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ यूट्यूब और हॉटस्टार जैसे एप्स का सपोर्ट देगी। इसके अलावा आपको गेमिंग कंट्रोलर भी दिया जाएगा।

best smart tv under 20000  including Motorola  and Mi LED Smart TV  know price and specs in hindi
Mi LED Smart TV 4A PRO - फोटो : Flipkart

Mi LED Smart TV 4A PRO
इस स्मार्ट टीवी को 12,499 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें 32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसके अलावा इस टीवी में शानदार परफॉर्मेंस के लिए एंड्रॉयड (गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट इन-बिल्ट) का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, आप इस टीवी में हॉटस्टार और यूट्यूब की वीडियो देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
best smart tv under 20000  including Motorola  and Mi LED Smart TV  know price and specs in hindi
Vu Premium Android

Vu Premium
अगर आप अपने लिए बजट रेंज में स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार कर रहे है, तो आप इसको चुन सकते है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 10,999 रुपये है। आपको इसमें 32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। साथ ही इस टीवी में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एंड्रॉयड (गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट इन-बिल्ट) का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा आप इस स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और यूट्यूब के वीडियो देख सकेंगे।

विज्ञापन
best smart tv under 20000  including Motorola  and Mi LED Smart TV  know price and specs in hindi
Samsung Series 4 - फोटो : flipkart

Samsung Series 4 (32 inch)
इस स्मार्ट टीवी को 16,999 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको 32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। साथ ही कंपनी इस टीवी में यूट्यूब और हॉटस्टार एप के साथ Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट देगी। इसके अलावा आपको इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 2 एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट मिलेगा। 

नोट: इस स्मार्ट टीवी की लिस्ट ई-कॉमर्स साइट के आधार पर बनाई गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed