{"_id":"69883339d1d59d7e1f06abfc","slug":"brave-ark-2-in-1-android-pc-india-price-specifications-display-battery-processor-camera-weight-buy-details-2026-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brave Ark 2-in-1: मन करे तो बना लीजिए लैपटॉप, नहीं तो टैबलेट जैसे करिए यूज; कमाल का Android PC हुआ लॉन्च","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Brave Ark 2-in-1: मन करे तो बना लीजिए लैपटॉप, नहीं तो टैबलेट जैसे करिए यूज; कमाल का Android PC हुआ लॉन्च
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:25 PM IST
सार
Brave Ark 2-in-1 Android PC: क्या एक ही डिवाइस ऑफिस का काम, ऑनलाइन क्लास और गेमिंग तीनों जरूरतें पूरी कर सकता है? Brave Ark का नया 2-in-1 Android PC इसी सवाल के जवाब के साथ भारत में लॉन्च हुआ है। यह डिवाइस टैबलेट और लैपटॉप के बीच की दूरी कम करने का दावा करता है।
विज्ञापन
2 इन 1 एंड्रॉयड पीसी-टैबलेट हुआ लॉन्च
- फोटो : Brave Ark
बाजार में इन दिनों ऐसे डिवाइस की मांग बढ़ रही है जो एक से ज्यादा जरूरतें पूरी कर सकें। इसी ट्रेंड को देखते हुए Brave Ark ने भारत में अपना नया Brave Ark 2-in-1 Android PC लॉन्च किया है। पहली नजर में यह टैबलेट लगता है, लेकिन कीबोर्ड और PC मोड के साथ यह लैपटॉप की तरह भी काम करता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस प्रोफेशनल वर्क के साथ-साथ पढ़ाई और गेमिंग के लिए भी समान रूप से उपयोगी है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस क्या हैं।
Trending Videos
Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से है लैस
- फोटो : Brave Ark
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर खास फोकस (Brave Ark 2-in-1 Android PC Display And Performance)
- इस 2-in-1 डिवाइस में 12.95 इंच का बड़ा टच डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.8K रेजलूशन (2880×1840 पिक्सल) के साथ आता है। स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स ब्राइटनेस मिलती है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव बेहतर होने का दावा किया गया है।
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 732 GPU मौजूद है। यह डिवाइस Android PC मोड को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर इसे लैपटॉप जैसा अनुभव देने वाले इंटरफेस में इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वैरिएंट में आता है ये डिवाइस
- फोटो : Brave Ark
स्टोरेज, कैमरा और ऑडियो फीचर्स (Brave Ark 2-in-1 Storage And Camera)
- Brave Ark 2-in-1 में 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
- कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है, जबकि वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 8 स्पीकर्स और 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके साथ DTS Audio और नॉइज रिडक्शन का सपोर्ट भी मिलता है।
फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी का सपोर्ट
- फोटो : Brave Ark
बैटरी, डिजाइन और वजन (Brave Ark 2-in-1 Design Battery And Weight)
- डिवाइस में 14,550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक काम करने में सक्षम है।
- डिजाइन की बात करें तो इसका साइज 291.61×191.08×7.6mm है और वजन करीब 706 ग्राम रखा गया है, जिससे यह टैबलेट मोड में इस्तेमाल के लिए भी ज्यादा भारी महसूस नहीं होता।
विज्ञापन
स्टायलस दे रही है कंपनी
- फोटो : Brave Ark
भारत में कीमत और उपलब्धता (Brave Ark 2-in-1 Price and Availability)
Brave Ark 2-in-1 को कंपनी ने भारतीय बाजार में एक ही वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत 34,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। रंगों की बात करें तो इसे सिर्फ Galactic Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी इसके साथ स्टायलस सपोर्ट भी दे रही है, जिसे Brave Ark Pen नाम दिया गया है।
Brave Ark 2-in-1 को कंपनी ने भारतीय बाजार में एक ही वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत 34,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। रंगों की बात करें तो इसे सिर्फ Galactic Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी इसके साथ स्टायलस सपोर्ट भी दे रही है, जिसे Brave Ark Pen नाम दिया गया है।