{"_id":"6988547d06df083da309f3c8","slug":"upcoming-smartphones-february-2026-samsung-galaxy-s26-vivo-iqoo-pixel-details-2026-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming Smartphones: फरवरी 2026 में लॉन्च होंगे ये 6 शानदार स्मार्टफोन, सैमसंग से लेकर गूगल तक सब हैं तैयार!","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Upcoming Smartphones: फरवरी 2026 में लॉन्च होंगे ये 6 शानदार स्मार्टफोन, सैमसंग से लेकर गूगल तक सब हैं तैयार!
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:49 PM IST
सार
Upcoming Smartphones February 2026: साल 2026 की शुरुआत स्मार्टफोन लवर्स के लिए काफी रोमांचक रही और फरवरी का महीना इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाने वाला है। इस महीने Samsung Galaxy S26 सीरीज से लेकर Vivo, iQOO और Google के नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं।
विज्ञापन
फरवरी में लॉन्च होने वाले हैं शानदार स्मार्टफोन्स
- फोटो : AI
साल 2026 के शुरुआती हफ्तों में ही स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए काफी कुछ देखने को मिला है। जनवरी में कई मिड-रेंज और बजट फोन लॉन्च होने के बाद अब फरवरी में भी कंपनियां नए और दमदार डिवाइसेज पेश करने की तैयारी में हैं। इस महीने की सबसे बड़ी चर्चा Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर है, लेकिन इसके अलावा भी कई स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दस्तक देने वाले हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में जिन्हें फरवरी में लॉन्च किया जाने वाला है।
Trending Videos
Samsung Galaxy F70e
- फोटो : Samsung
Samsung Galaxy F70e
लॉन्च डेट: 9 फरवरी
Samsung अपनी Galaxy F सीरीज में नया स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च करने जा रहा है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक होगी। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh की बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर दिन-रात चल सकती है। Galaxy F70e 5G की कीमत भारत में 17,000 रुपये से कम रखी जाएगी। यह फोन Flipkart और Samsung की वेबसाइट पर Limelight Green और Spotlight Blue कलर में उपलब्ध होगा।

Tecno Pova Curve 2
- फोटो : Tecno
Tecno Pova Curve 2 5G
लॉन्च डेट: 13 फरवरी
Tecno Pova Curve 2 5G पिछले साल आए Pova Curve 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें नया Space 2.0 डिजाइन दिया गया है और कैमरा मॉड्यूल को भी नया लुक मिला है। यह फोन ब्लैक, सिल्वर और वायलेट रंगों में आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और Android 16 मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: फरवरी में लॉन्च होगी सैमसंग की नई फ्लैगशिप सीरीज? लीक फीचर्स से मची हलचल, जानें पूरी डिटेल

Google Pixel 10a
- फोटो : Google
Google Pixel 10a
लॉन्च डेट: 18 फरवरी
Google Pixel 10a का टीज़र सामने आ चुका है। इसमें क्लासिक पिक्सल डिजाइन बरकरार रखा गया है।। इस फोन में फ्लैट डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। कंपनी ने इसे अब तक की सबसे मजबूत A-सीरीज Pixel बताया है। फोन में बेहतर फोटोग्राफी और इन-बिल्ट Gemini AI असिस्टेंट मिलने की पुष्टि हो चुकी है। यह ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा।

Vivo V70 Series
- फोटो : Vivo
Vivo V70 Series
लॉन्च डेट: 19 फरवरी
Vivo V70 सीरीज में Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल होंगे। Elite वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और स्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलेगा।
फोन में 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी जाएगी। 6,500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कैमरा सेटअप में Zeiss-ट्यून 50MP Sony सेंसर, टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस शामिल होंगे।