BuffetGPT : अब शादी के खाने में नहीं होगा कन्फ्यूजन, ये कमाल का एआई टूल स्कैन करेगा मेन्यू और बताएगा क्या खाएं
AI Tool for Weddings: शादी का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले खाने की तस्वीर घूमने लगती है, जब वैन्यू पहुचंते हैं तो फूड काउंटर पर दर्जनों पकवान होते हैं। जिन्हें देखकर समझ नहीं आता कि क्या खाएं और क्या छोड़ें। लेकिन अब ऐसे नहीं होगा, क्योंकि इस आम समस्या का टेक्नोलॉजी से समाधान निकाल लिया है। जानें क्या?
विस्तार
शादी के सीजन में हम सभी के साथ एक ही समस्या होती है,इतने सारे स्टॉल देखकर समझ नहीं आता कि शुरुआत कहां से करें? पनीर टिक्का खाएं या सीधे चाट पर धावा बोलें? और अक्सर अंत में हम इतना भारी महसूस करते हैं कि मेन कोर्स का मजा ही नहीं आता। इसी छोटी सी समस्या का हल निकालने के लिए बेंगलुरु के इंजीनियर ने एक अनोखा एआई टूल तैयार किया है, जो आपको बताएगा क्या, कितना खाना है?
BuffetGPT: क्या है ये जादुई टूल?
सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज ने एक ऐसा AI सिस्टम बनाया है जो शादी के खाने के मेन्यू को स्कैन करता है और आपको बताता है कि आपको क्या, कितना और किस क्रम में खाना चाहिए। इससे व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पकवानों का स्वाद ले सकें, वो भी बिना पेट भारी किए। जिसका नाम है BuffetGPT है। ये टूल खासतौर पर शादी और बड़े फंक्शन के बुफे खाने के लिए डिजाइन किया गया है।
ये भी पढ़े: Telescope: ब्रह्मांड की 'टाइम मशीन', जेम्स वेब टेलीस्कोप ने खोजी अब तक की सबसे पुरानी आकाशगंगा
कैसे करता है BuffetGPT?
स्कैनिंग: यह टूल Computer Vision (कैमरा तकनीक) का उपयोग करके पूरे बुफे काउंटर को स्कैन करता है।
पहचान: यह हर डिश (जैसे- गुलाब जामुन, पास्ता, कबाब) को पहचान लेता है।
कस्टमाइज्ड डाइट प्लान: इसके बाद यह Stomach Volume Physics (पेट की मात्रा भौतिकी) का उपयोग करता है। यानी, ये हिसाब लगाता है कि आपके पेट में कितनी जगह है और कौन सी डिश कितनी भारी है।
क्या इसका इस्तेमाल हुआ है?
बफेटजीपीटी अभी शुरुआती स्टेज में है। पंकज ने इस एआई टूल को अपने दोस्त की शादी में टेस्ट किया था। पंकज के अनुसार, टूल ने सही तरीके से खाने का प्लान बनाया और लोगों को ज्यादा पकवान एन्जॉय करने में मदद मिली। इस प्रोजेक्ट को लेकर पंकज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट शेयर की है।
इंटरनेट पर छाया BuffetGPT
जैसे ही बफेटजीपीटी की जानकारी सोशल मीडिया पर आई, यह तेजी से वायरल होने लगा। यूजर्स को ये आइडिया बेहद पसंद आ रहा है। कुछ लोगो ने लिखा कि यही है एआई का असली इस्तेमाल, रियल लाइफ की छोटी लेकिन बड़ी समस्याओं को हल करना। वहीं कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि इसमें भविष्य में कैटरर की रेटिंग, डिश की क्वालिटी और हेल्थ इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।
ये भी पढ़े: UltraTouch RG1: जेब में फोन और हाथ में कार की चाबी रखने का झंझट खत्म, अब ये स्मार्ट रिंग संभालेगी कमान
पहले भी चर्चा में रह चुके हैं पंकज
यह पहली बार नहीं है जब पंकज अपने अनोखे इनोवेशन की वजह से चर्चा में आए हों। कुछ समय पहले उन्होंने एक ऐसा एआई डिवाइस बनाया था, जो ऑफिस में बॉस के पास आते ही कंप्यूटर स्क्रीन बदल देता था। अगर पंकज नेटफ्लिक्स देख रहे होते और बॉस पास आते, तो स्क्रीन अपने आप काम वाली फाइलों में बदल जाती थी।
क्या कहता है यह इनोवेशन?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि एआई सिर्फ बड़ी इंडस्ट्री या रिसर्च तक सीमित नहीं है। बल्कि इसका इस्तेमाल रोजमर्रा की ऐसी समस्याओं को हल करने में भी किया जा सकता है, जिन पर लोग आमतौर पर ध्यान ही नहीं देते। इसलिए ये कहना मुश्किल नहीं कि आने वाले समय में खाना चुनने का काम भी एआई करेगा।