सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   BuffetGPT No more confusion wedding buffets This amazing AI tool scan menu and tell you what eat

BuffetGPT : अब शादी के खाने में नहीं होगा कन्फ्यूजन, ये कमाल का एआई टूल स्कैन करेगा मेन्यू और बताएगा क्या खाएं

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sat, 07 Feb 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

AI Tool for Weddings: शादी का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले खाने की तस्वीर घूमने लगती है, जब वैन्यू पहुचंते हैं तो फूड काउंटर पर दर्जनों पकवान होते हैं। जिन्हें देखकर समझ नहीं आता कि क्या खाएं और क्या छोड़ें। लेकिन अब ऐसे नहीं होगा, क्योंकि इस आम समस्या का टेक्नोलॉजी से समाधान निकाल लिया है। जानें क्या?
 

BuffetGPT No more confusion wedding buffets This amazing AI tool scan menu and tell you what eat
बफट जीपीटी - फोटो : @the2ndfloorguy
विज्ञापन

विस्तार

शादी के सीजन में हम सभी के साथ एक ही समस्या होती है,इतने सारे स्टॉल देखकर समझ नहीं आता कि शुरुआत कहां से करें? पनीर टिक्का खाएं या सीधे चाट पर धावा बोलें? और अक्सर अंत में हम इतना भारी महसूस करते हैं कि मेन कोर्स का मजा ही नहीं आता। इसी छोटी सी समस्या का हल निकालने के लिए बेंगलुरु के इंजीनियर ने एक अनोखा एआई टूल तैयार किया है, जो आपको बताएगा क्या, कितना खाना है?

Trending Videos

BuffetGPT: क्या है ये जादुई टूल?

सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज ने एक ऐसा AI सिस्टम बनाया है जो शादी के खाने के मेन्यू को स्कैन करता है और आपको बताता है कि आपको क्या, कितना और किस क्रम में खाना चाहिए। इससे व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पकवानों का स्वाद ले सकें, वो भी बिना पेट भारी किए। जिसका नाम है BuffetGPT है। ये टूल खासतौर पर शादी और बड़े फंक्शन के बुफे खाने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Telescope: ब्रह्मांड की 'टाइम मशीन', जेम्स वेब टेलीस्कोप ने खोजी अब तक की सबसे पुरानी आकाशगंगा

कैसे करता है BuffetGPT?

स्कैनिंग: यह टूल Computer Vision (कैमरा तकनीक) का उपयोग करके पूरे बुफे काउंटर को स्कैन करता है।
पहचान: यह हर डिश (जैसे- गुलाब जामुन, पास्ता, कबाब) को पहचान लेता है।
कस्टमाइज्ड डाइट प्लान: इसके बाद यह Stomach Volume Physics (पेट की मात्रा भौतिकी)  का उपयोग करता है। यानी, ये हिसाब लगाता है कि आपके पेट में कितनी जगह है और कौन सी डिश कितनी भारी है।

इसके बाद ये आपको एक लिस्ट देता है कि पहले क्या खाएं और क्या छोड़ें, ताकि आप पेट फूलने से पहले ज्यादा से ज्यादा पकवानों का स्वाद ले सकें।

क्या इसका इस्तेमाल हुआ है?

बफेटजीपीटी अभी शुरुआती स्टेज में है। पंकज ने इस एआई टूल को अपने दोस्त की शादी में टेस्ट किया था। पंकज के अनुसार, टूल ने सही तरीके से खाने का प्लान बनाया और लोगों को ज्यादा पकवान एन्जॉय करने में मदद मिली। इस प्रोजेक्ट को लेकर पंकज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट शेयर की है।

BuffetGPT No more confusion wedding buffets This amazing AI tool scan menu and tell you what eat
बफट जीपीटी - फोटो : @the2ndfloorguy

इंटरनेट पर छाया BuffetGPT

जैसे ही बफेटजीपीटी की जानकारी सोशल मीडिया पर आई, यह तेजी से वायरल होने लगा। यूजर्स को ये आइडिया बेहद पसंद आ रहा है। कुछ लोगो ने लिखा कि यही है एआई का असली इस्तेमाल, रियल लाइफ की छोटी लेकिन बड़ी समस्याओं को हल करना। वहीं कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि इसमें भविष्य में कैटरर की रेटिंग, डिश की क्वालिटी और हेल्थ इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

ये भी पढ़े: UltraTouch RG1: जेब में फोन और हाथ में कार की चाबी रखने का झंझट खत्म, अब ये स्मार्ट रिंग संभालेगी कमान

पहले भी चर्चा में रह चुके हैं पंकज

यह पहली बार नहीं है जब पंकज अपने अनोखे इनोवेशन की वजह से चर्चा में आए हों। कुछ समय पहले उन्होंने एक ऐसा एआई डिवाइस बनाया था, जो ऑफिस में बॉस के पास आते ही कंप्यूटर स्क्रीन बदल देता था। अगर पंकज नेटफ्लिक्स देख रहे होते और बॉस पास आते, तो स्क्रीन अपने आप काम वाली फाइलों में बदल जाती थी।

क्या कहता है यह इनोवेशन?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एआई सिर्फ बड़ी इंडस्ट्री या रिसर्च तक सीमित नहीं है। बल्कि इसका इस्तेमाल रोजमर्रा की ऐसी समस्याओं को हल करने में भी किया जा सकता है, जिन पर लोग आमतौर पर ध्यान ही नहीं देते। इसलिए ये कहना मुश्किल नहीं कि आने वाले समय में खाना चुनने का काम भी एआई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed