UltraTouch RG1: जेब में फोन और हाथ में कार की चाबी रखने का झंझट खत्म, अब ये स्मार्ट रिंग संभालेगी कमान
Smart Ring Technology: अब आपकी स्मार्ट रिंग सिर्फ आपकी धड़कने सुनने तक सीमित नहीं रही, बल्कि ये आपको डिजिटली कंट्रोल भी कर सकती हैं। वो भी एक खास तकनीक से, जिसका नाम है अल्ट्रा टच आरजी 1। ये कोई ऐसी वैसी तकनीक नहीं है, ये स्मार्ट रिंग को एक शक्तिशाली रिमोट में बदलने की क्षमता रखती है। कैसे? जानें इस लेख में...
विस्तार
अल्ट्राटच आरजी 1 एक एडवांस टच और जेस्चर सेंसिंग टेक्नोलॉजी है। ये टेक्नोलॉजी खास तौर पर मेटल और सिरासिक कोटिंग वाली स्मार्ट रिंग्स के लिए बनाई गई है। इसकी मदद से यूजर टैप, स्लाइड और प्रेस जैसे जेस्चर के जरिए कमांड दे सकता है। वो भी किसी फिजिकल बटन के।
कैसे काम करेगी ये स्मार्ट रिंग टेक्नोलॉजी?
अल्ट्राटच आरजी1 अल्ट्रासाउंड इंटेलिजेंट प्लेटफॉर्म पर आधारित है। ये प्लेटफॉर्म सॉलिड मेटल और सिरामिक सतहों पर भी बेहद सटीक तरीके से टच और जेस्चर को पहचान सकता है। जैसे टैप करके कॉल रिसीव, स्लाइड से म्यूजिक कंट्रोल और प्रेस जेस्चर से एप या डिवाइस एक्टिवेट करना। यानी स्मार्ट रिंग एक मिनी रिमोट कंट्रोल की तरह काम करेगी।
ये भी पढ़े:Apple CEO: एपल में बड़े बदलाव की आहट; सीईओ की रेस में ये तीन नाम सबसे आगे, जानें कौन है नंबर 1 दावेदार
किन डिवाइसेस को किया जा सकेगा कंट्रोल?
इस टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्ट रिंग के जरिए आप स्मार्टफोन, स्मार्ट ग्लास, कार के स्मार्ट फीचर्स, कनेक्टेड एप्स और IoT जैसे डिवाइसेस कंट्रोल कर सकते हैं। ये रिंग खास तौर पर स्मार्ट ग्लास यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
मौजूदा टेक्नोलॉजी से कैसे अलग है?
अभी बाजार में मौजूद कई स्मार्ट रिंग्स में फिजिकल बटन होते हैं, ये छोटे होने की वजह से ज्यादा सुविधाजनक नहीं होते हैं। इसके अलावा टच पैनल वाले होते हैं, जो हमेशा भरोसेमंद नहीं होते। अगर बात इस नई टेक्नोलॉजी की करें तो ये अल्ट्राटच आरजी1 में न बटन की जरूरत है, न अलग टच पैनल की। ये सिर्फ जेस्चर से कंट्रोल किया जा सकता है।
ये भी पढ़े:Starlink Phone: स्टारलिंक के फोन पर एलन मस्क ने तोड़ी चुप्पी, बताया आएगा या नहीं
तो स्मार्ट रिंग्स का भविष्य क्या होगा?
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है ऐसी टेक्नोलॉजी के विकास से आने वाले समय में स्मार्ट रिंग्स केवल फिटनेस ट्रैकर नहीं रह जाएंगी। ये प्रीमियम कंट्रोल डिवाइस के रूप में साबित होंगी। आगे भविष्य में एक ही रिंग से फोन, ग्लास, कार और स्मार्ट होम कंट्रोल करना आसान हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.